अक्सर लोग स्टाइलिश और कूल दिखने के लिए कई तरह के फैशन टिप्स को फॉलो करते हैं। वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे भी लोग होते हैं, जिन्हें फैशन के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता। इस कारण वे ज्यादातर अच्छी और स्टाइलिश ड्रेस को कैरी करने में संकोच करते हैं। सुंदर और आकर्षक दिखने के लिए आपको फैशन से जुड़ी जानकारी जरूर होनी चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको पॉकेट फ्रेंडली फैशन टिप्स देने वाले हैं, जिन्हें अपनाकर आप भी मानसून के इस सीजन में बोल्ड और सुंदर दिख सकती हैं। आइए जानते हैं -
स्ट्रिप ड्रेस
अगर आप भी अपने फैशन सेंस में कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो आप स्ट्रिप ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। ये ड्रेस ऑफिस लुक के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। आजकल स्ट्रिप ड्रेस को डेनिम शॉर्ट के साथ भी कैरी किया जाता है। ये फैशन ट्रेंड लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है।