फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मणिकर्णिका’ की रैप अप पार्टी में दिलकश अंदाज में नजर आईं कंगना, तस्वीरें देख कह उठेंगे 'उफ्फ'

Tue, 16 Oct 2018 05:33 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत हाल ही में अपनी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ की शूटिंग खत्म होने के बाद रैपअप पार्टी करती नजर आईं। इस दौरान उनका ग्लैमरस अवतार देखने के मिला। पार्टी में जैसे ही उन्होंने एंट्री मारी हर किसी की नजर उन पर जा टीकी। इस दौरान वह किसी महारानी से कम नहीं लग रही थीं।

विज्ञापन

2 of 5
kangana ranaut
पार्टी में कंगना ने रोज गोल्ड कलर की शिमर ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थीं। कंगना की इस ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप कर रखा था।

 
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut
इस दौरान कंगना ने अपने बाल खोल रखे थे और डार्क रेड लिपस्टिक उनके लुक पर चार चांद लगा रही थी। कंगना की यह खूबसूरत ड्रेस  Gauri & Nainika के कलेक्शन में से एक थी। इस लुक के लिए कंगना का मेकअप लवलीन रामचंदानी ने किया और स्टाइल संजय कुमार दौहलिया ने।

4 of 5
kangana ranaut
कंगना का यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोगों को बहुत पसंद भी आ रहा है। इसके अलावा इन दिनों कंगना का एक और लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसमें वह बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाईट सूट के साथ ओरेंज और गोल्डन दुपट्टा पहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut
आपको बता दें, इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें