फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: इन चार तरीकों से करें पारंपरिक ड्रेस पर दुपट्टा कैरी, दिवाली लुक में लगेंगे चार चांद

Wed, 03 Nov 2021 04:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दुपट्टा कैरी करने का तरीका - फोटो : instagram/tarasutaria
दिवाली उत्सव शुरू हो गया है। दिवाली में अधिकतर महिलाएं पारंपरिक लुक अपनाती है। साड़ी से लेकर लहंगा और सूट से लेकर शरारा तक ट्रेंडी कपड़ों में महिलाएं त्योहार में नजर आती हैं। ट्रेडिशनल लुक को कैरी करने के लिए महिलाएं एथनिक ड्रेस के अलावा पारंपरिक ज्वेलरी, हेयरस्टाइल आदि को भी मैच करती हैं। हर एथनिक वियर, अब वो चाहे सूट हो या लहंगा, सब पर दुपट्टा कैरी करना भी जरूरी होता है। बिना दुपट्टा या चुनरी के पारंपरिक लुक अधूरा लगता है। ऐसे में अपने पारंपरिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए दुपट्टे को कैरी करने का स्टाइल आना चाहिए। दुपट्टा आपके लुक को पूरा तो करता ही है, साथ ही अगर आप उसे सलीके से कैरी करें तो आपको स्टाइलिश लुक भी देता है। ट्रेडिशनल कपड़ों पर पारंपरिक लुक चाहिए हो या माॅडर्न, स्टाइलिश दिखना हो या सिंपल दुपट्टे को पिनअप करने के तरीके से एक ही ड्रेस पर आप अलग अलग मौकों के लिए अलग अलग स्टाइल को अपना सकते हैं। चलिए जानते हैं एथनिक ड्रेस पर दुपट्टा कैरी करने के चार तरीके।  

 
विज्ञापन

2 of 5
दुपट्टा कैरी करने का तरीका - फोटो : instagram/weddingwireindia
लहंगे पर दुपट्टा कैरी करने का तरीका 

अगर आप लहंगा पहन रही हैं तो दुपट्टा कैरी करने के कई तरीके आपको मिल सकते हैं। जैसे आप हाफ प्लीटेड पल्लू बना सकती हैं। इसते लिए दुपट्टे का एक छोर की प्लीट बना कर एक तरह के कंधे पर पिकअप कर लीजिए। दूसरे फ्रिल वाले हिस्से को लटकता हुआ छोड़ दें। अगर आप चाहें तो फ्रिल वाला छोर अपने दूसरे कंधे पर भी ले सकती हैं। वैसे आप ये तरीका बैक के बजाए फ्रंट से भी अपना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
दुपट्टा कैरी करने का तरीका - फोटो : Instagram/malaikaaroraofficial
बाॅर्डर वाले दुपट्टे कैरी करने का तरीका

दूसरा तरीका है कि अगर आपके दुपट्टे में डिजाइन हो या बाॅर्डर बना हो तो उसे इस तरह से ड्रेप करें कि आपके दुपट्टे का डिजाइन भी दिखें। इसके लिए दुपट्टे में पूरी प्लीट्स बना लें। एक छोर को कंधे पर पिन कर लें। फिर कंधे के पीछे से दुपट्टा ले जाते हुए कमर के पास से सामने की ओर पिन अप कर लें। ये करते समय आपकी प्लीट्स पीछे से खुल जाएंगी और कंधे पर पिन किया हुए छोर से बाॅर्डर भी फ्लान्ट होगा।

4 of 5
दुपट्टा कैरी करने का तरीका - फोटो : Instagram/madhuridixitnene
हाथों में लिपटा दुपट्टा स्टाइल

लहंगा हो या सूट इस तरह का दुपट्टा लेने का स्टाइल लड़कियों को काफी पसंद आता है और इसे कैरी करने में समय भी नहीं लगता। इसके लिए दुपट्टे के दोनों सिरे को अपनी हाथों या कलाई में घुमाकर लपट लें। किसी भी इवेंट पर इस स्टाइल में आप परफेक्ट दिखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुपट्टा कैरी करने का तरीका - फोटो : instagram/katrinakaif
फ्री स्टाइल दुपट्टा 

लहंगा, सूट, शरारा किसी भी ड्रेस के साथ दुपट्टे का ये स्टाइल भी खूबसूरत लगता है। इसमें एक कंधे पर दुपट्टा बीच से खुला हुआ पिन किया जाता है। आगे और पीछे से दुपट्टा ओपन होता है। इसमें कोई प्लीट्स नहीं बनती हैं, न हीं कहीं अलग से पिन अप करने का जरूरत होती है। आप चाहें तो पीछे से दुपट्टे के एक छोर को दूसरे हाथ की कलाई में लपेट सकते हैं या कमर में भी पिन कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें