Skin Care For Raksha Bandhan: हर साल श्रावण मास में पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 19 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में हर कोई राखी के त्योहार के लिए तैयारियां कर रहा है। इस दिन बहनें अपनी भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, और अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस दिन के लिए वो खास कपड़ों से लेकर ज्वेलरी तक का चयन करती हैं।
बहुत सी महिलाएं तो पार्लर जाकर स्किन केयर भी कराती हैं। पर, कई बार ऐसा होता है कि काम ज्यादा होने की वजह से पार्लर जाने का समय नहीं मिलता। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आपकी त्वचा भी खिल उठेगी। अगर आप राखी के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो अभी से इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें।