फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: ये है प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज, आप भी टिप्स अपनाकर दमकाएं अपना चेहरा

Sat, 17 Aug 2024 08:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की तरह खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो उनके बताए गए घरेलू नुस्खों को अपना लें। 
विज्ञापन
1 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
Priyanka Chopra: एक छोटे से शहर से निकलकर अपने दम पर एक अलग मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बिना किसी गॉड फादर के बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना परचम लहराया है। उनकी एक्टिंग की वजह से न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी लोग उन्हें अच्छे से पहचानते हैं।

बड़े पर्दे पर एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के साथ-साथ प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर हर लड़की उन्हीं की तरह खूबसूरत त्वचा और लंबे-घने बाल पाना चाहती है। 

अगर आप भी ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की तरह खूबसूरत त्वचा पाना चाहती हैं तो उनके बताए गए घरेलू नुस्खों को अपना लें। दरअसल, उन्होंने कई बार उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताया है, जिसका इस्तेमाल वो खुद करती हैं। तो आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
घर पर बनाती हैं ये मास्क

अपनी त्वचा को चमकाने के लिए प्रियंका एक घरेलू मास्क का इस्तेमाल करती हैं। ये मास्क तैयार करना काफी आसान है। इसे आप आराम से घर पर बिना पैसे खर्च किए तैयार कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा भी खिल उठेगा।
 
विज्ञापन

3 of 7
ये है प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज - फोटो : iStock
ऐसे करें तैयार
 
इसे तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में दो से तीन चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी, थोड़ा सा दही, नींबू के रस की कुछ बूंदे और गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। सूख जाने के बाद इसे धोकर साफ कर लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा। ये मास्क त्वचा को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ कई अन्य मायनों में भी फायदेमंद है। 

4 of 7
ये है प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज - फोटो : iStock
बेसन है अच्छा क्लींजर

बेसन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को अच्छी तरह से साफ करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप इस मास्क का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा की गंदगी अंदर तक साफ हो जाएगी। बेसन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
ये है प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज - फोटो : istock
दही का है ये फायदा

अगर आपके पैक में दही का इस्तेमाल होगा तो इससे चेहरे की डेड स्किन खत्म होती है। इसके साथ ही दही त्वचा को प्राकृतिक रूप से मॉइस्चराइज करता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो त्वचा की टैनिंग को कम करता है। 
विज्ञापन

6 of 7
ये है प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज - फोटो : istock
हल्दी का फायदा

हल्दी में ऐसे एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो मुंहासे और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। ये आपकी त्वचा को तमाम तरह के इंफेक्शन से बचाती है। अगर आप मास्क में इसका इस्तेमाल करेंगे तो ये झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ये है प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती का राज - फोटो : iStock
नींबू का रस और गुलाब जल
 
अगर आपके फेस मास्क में नींबू का रस मिला होगा तो ये इसमें मौजूद विटामिन C त्वचा की रंगत को निखारने में मदद करेगा। ये डेड स्किन सेल्स को हटाने में भी मदद करता है। वहीं अगर बात करें गुलाब जल की तो ये त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे चमकदार बनाता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें