फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण तक, जानें अभिनेत्रियों की खूबसूरत त्वचा का राज

Sat, 26 Aug 2023 10:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह खूबसूरत त्वचा का राज महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट नहीं बल्कि घरेलू नुस्खे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Skin Care - फोटो : instagram
Skin Care: आज के समय में ये कौन नहीं चाहता कि उनकी त्वचा ग्लो करे और हमेशा चमकती रहे लेकिन दमकती त्वचा पाना आसान नहीं होता। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। आज के वक्त में खासतौर पर लड़कियां अपनी ग्लोइंग त्वचा के लिए महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, पर कई बार इसका वैसा असर नहीं दिखता, जिसकी उम्मीद की जाती है। बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को देखकर उनके जैसी त्वचा पाने की लालसा हर किसी के मन में पैदा होने लगती है।

दरअसल, कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनकी त्वचा काफी ग्लो करती है। खास बात ये है कि इस त्वचा के लिए वो कोई महंगा प्रोडक्ट इस्तेमाल नहीं करतीं। वो बस घरेलू नुस्खों पर भरोसा करती हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के ब्यूटी सीक्रेट बताने जा रहे हैं, कि वो किन नुस्खों को अपनाकर अपनी त्वचा का निखार बरकरार रखती हैं। ताकि आप भी उन्हीं के जैसी त्वचा पा सकें।
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा

अपनी खूबसूरती से विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो महंगे ट्रीटमेंट की बजाए घर में बने हुए एक फेसपैक का इस्तेमाल ज्यादा करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka Chopra - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका का फेसपैक

प्रियंका अपनी खूबसूरत त्वचा का निखार बरकरार रखने के लिए होल व्हीट फ्लोर, हल्दी, नींबू का रस, फुल क्रीम योगर्ट और रोज वाटर को अच्छे से मिलाकर पैक तैयार करती हैं। इस पैक को कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाकर चेहरा साफ कर लेती हैं। इस पैक की मदद से उनकी त्वचा दमकती रहती है।

4 of 6
Deepika Padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण 

दीपिका की खूबसूरती का दीवाना तो हर कोई है। अपनी खूबसूरत त्वचा के लिए वो बेसन, दही, मलाई का पैक बनाकर चेहरे पर लगाती है। इसके इस्तेमाल ही उनकी त्वचा इतनी खिली-खिली रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या पांडे

अनन्या पांडे का चेहरा हर वक्त ग्लो करता है। अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए अनन्या 2 टेबलस्पून दही, हल्दी और हनी का पैक तैयार करती हैं। 15 मिनट के लिए इस पैक को चेहरे पर लगाकर धोने के बाद चेहरा खिल उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर

करीना की त्वचा को देखने के बाद तो हर कोई उनकी खूबसूरती का राज पूछता ही है। वो सैंडलवुड - 2 टेबलस्पून, विटामिन E - 2 ड्राप और थोड़ी सी हल्दी लेकर अक्सर पैक तैयार करती हैं और उसे अपने चेहरे पर लगाती हैं। यही उनकी खूबसूरत त्वचा का राज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें