Skin Care After 30: बिगड़ती हुई लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह लोग कम उम्र में बूढ़े दिखने लगते हैं। अगर खानपान सही न हो, और त्वचा का ध्यान सही से न रखा जाए तो त्वचा पर कम उम्र में ही झुर्रियां आने लगती हैं। इसके साथ ही त्वचा में ढीलापन आने की वजह से 30 की उम्र के बाद तो चेहरे की चमक भी गायब होने लगती है। इसी वजह से त्वचा विशेषज्ञ 30 की उम्र से ही लोगों को स्किन का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इस उम्र में सही स्किन केयर रूटीन अपनाएंगे तो बढ़ती उम्र में भी आपका चेहरा चमकेगा। ऐसे में यदि आप 50 की उम्र के बाद भी जवां और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो 30 की उम्र से ही ये स्किन केयर रूटीन फॉलो करना शुरू कर दें। यहां हम आपको स्किन केयर करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।