चेहरे की खूबसूरती बालों पर भी निर्भर करती है। सुंदर, काले, घने, लहराते बाल बड़े ही सुंदर लगते हैं। हालांकि अगर यहीं बाल सफेद हो जाए तो खूबसूरती पर ग्रहण लग जाता है। कई बार तरह-तरह के केमिकल की वजह से भी बाल सफेद हो जाता है। बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए मेंहदी तो सभी लगाते हैं लेकिन आज हम आपको नेचुरल कलर के बारे में बताते हैं जिसे लगाने से बालों की सुंदरता में चार चांद लग जाएगा।