फास्ट फूड, जंक फूड एवं प्रोसेस्ड फूड का अधिक सेवन
आयुर्वेदाचार्य डॉ. दिनेश विश्वास कहते हैं कि हमारे रोजमर्रा के खानपान में जाने-अनजाने फास्ट फूड, पैक्ड फूड जैसे चिप्स-बिस्किट आदि, जंक फूड यानी डिब्बा बंद जैसे कुकीज, कोल्ड ड्रिंक आदि एवं प्रोसेस्ड फूड यानि पालिश की गई दालें, चावल आदि अधिक शामिल हो गए हैं। इससे आवश्यक पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते और हम जल्द ही बूढे़ दिखने लगते हैं।