फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपस्टिक के कलर में छुपा है लड़कियों का मिजाज, जानने वाली है ये बात

Wed, 10 Feb 2021 07:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
लिपस्टिक
लिपस्टिक लगाना और मेकअप करना तो लगभग हर लड़की को पसंद होता है। लेकिन कई बार आपने ध्यान दिय़ा होगा कि कुछ लड़कियों को खास कलर की लिपस्टिक से कुछ ज्यादा ही लगाव होता है। वो फिर वो चाहे लाल रंग की हो या गुलाबी रंग की। इस लिपस्टिक के कलर को देखकर कोई भी उनके मिजाज का अंदाजा लगा सकता है। खासतौर पर अगर आप ब्वॉयफ्रेंड या पति हैं तो जरूर आपको हैरानी होगी। तो चलिए जानें कि लिपस्टिक का खास कलर लड़कियो के बारे में क्या बताता है।
विज्ञापन

2 of 7
lipstick
लाल रंग
जिन महिलाओं को ब्राइट रेड कलर पसंदीदा होता है वे कॉन्फिडेंट, तीव्रबुद्धि और जिंदादिल होती हैं। इन्हें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद होता है। स्वभाव से ये काफी बोल्ड और ऊर्जावान होती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
लिपस्टिक
वाइन कलर
इस रंग की लिपस्टिक पसंद करने वाली लड़कियां काफी बोल्ड होती हैं। ऐसी लड़कियां लोगों का ध्यान खींचना बखूबी जानती हैं। इन्हें तेज धुन में म्यूजिक सुनना पसंद होता है।

4 of 7
लिपस्टिक कलर
न्यूड कलर
न्यूड कलर की लिपस्टिक पसंद करने वाली महिलाएं और लड़कियां बहुत सिंपल होती हैं और हर चीज को लेकर बिल्कुल साफ मन की होती हैं। इनका मानना होता है कि न्यूनतम में ही खूबसूरती है। स्वभाव से यह बेहद शांत होती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
lipstick - फोटो : social media
गुलाबी रंग
आमतौर पर यहीं कहा जाता है कि गुलाबी रंग महिलाओं को ज्यादा पसंद होता है। जिन महिलाओं और लड़कियों को पिंक कलर पसंद होता है वो दिल की अच्छी होती हैं। पिंक कलर पसंद करने वाली लड़कियां व्यवस्थित, संवेदनशील और हर परिस्थिति में पॉजिटिव रहने वाली होती हैं। ऐसी महिलाएं अपने व्यवहार से किसी का भी मन जीतने में सफल रहती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
lipstick
प्लम या ब्राउन कलर
प्लम या ब्राउन कलर का लिपशेड पसंद करने वाली लड़कियां और महिलाएं चीजों से बहुत जल्दी बोर हो जाती हैं। इन्हें किसी भी हाल में चुनौतियों का सामना करना पसंद नहीं होता। इसके अलावा ये बहुत रहस्यमयी भी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ऑरेंज लिपस्टिक
ऑरेंज रंग
नारंगी रंग पंसद करने वाली महिलाएं काफी गर्म स्वभाव की होती हैं। इनके चेहरे से ही जोश झलकता है। साथ ही ऐसी लड़कियां अपने काम के प्रति काफी सीरियस भी रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें