Nail Care Tips: जब बारिश की शुरुआत होती है, तो हर कोई काफी खुश हो जाता है, क्योंकि इसी मौसम की वजह से घर से बाहर निकलने में आसानी रहती है। लोग इस मौसम में अपने प्रियजनों के साथ घूमने जाते हैं। पर, जब बारिश लगातार होने लगती है, तो ये कई परेशानियां पैदा करने लगती है।
इन परेशानियों में त्वचा और बाल संबंधी समस्याएं सबसे अहम हैं। ऐसे में बाल और त्वचा का ध्यान रखते-रखते हम अपने नाखूनों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। जबकि बारिश की वजह से नाखून भी कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
अगर आपके नाखून भी लगातार हो रही बारिश की वजह से कमजोर हो गए हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा दिला सकते हैं। यहां इस लेख में हम आपको नाखून मजबूत करने और इनका ध्यान रखने के लिए कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं।