फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें, आसान है इनके इस्तेमाल का तरीका

Thu, 05 Sep 2024 03:40 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस परेशानी से बिना पैसे खर्च किए राहत पा सकें। 
विज्ञापन
1 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें - फोटो : iStock
Hair Care Tips: बदलते मौसम की वजह से लोगों को त्वचा संबंधी परेशानियां काफी ज्यादा होती हैं। इसके लिए वो बाजार में मिलने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे राहत भी मिलती है। त्वचा का ध्यान रखते-रखते अक्सर लोग अपने बालों का ध्यान रखना भूल जाते हैं, जबकि बदलता मौसम बालों पर भी गहरा असर डालता है। इस मौसम में बालों का झड़ना और बालों का रूखापन तो जैसे बेहद ही आम बात है।

बालों के रूखेपन की वजह से ही बाल नीचे से दोमुंहे होने लगते हैं, जिसकी वजह से इनकी ग्रोथ रुक जाती है। अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो यहां हम आपको इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस परेशानी से बिना पैसे खर्च किए राहत पा सकें। आप बस कुछ चीजों के इस्तेमाल से इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें - फोटो : iStock
नारियल तेल

अगर आपके बाल नीचे से दोमुंहे हो गए हैं तो आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और नमी को लॉक करने में मदद करता है। इससे दोमुंहे बाल कम होते हैं और इनका रूखेपन में भी कमी आती है। इसे आप बाल धोने से पहले जड़ों से लेकर बालों के छोर तक पर अच्छी तरह से लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें - फोटो : istock
 अंडे का मास्क

अगर आपको अंडे के इस्तेमाल से किसी तरह से कोई आपत्ति नहीं है तो एक अंडे को फेंटें और उसमें जैतून का तेल और शहद मिलाकर बालों पर लगाएं। हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को 30 मिनट बाद धो लें। ये डैमेज बालों को सही करता है। 

4 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

अगर आपके घर में एलोवेरा जेल उपलब्ध है तो आप एलोवेरा जेल को बालों के सिरों पर लगाएं और 20-30 मिनट के बाद धो लें। एलोवेरा जेल दोमुंहे बालों से राहत दिलाता है।
विज्ञापन

5 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें - फोटो : istock
  शहद

स्किन केयर के साथ-साथ आप बालोंं की मरम्मत के लिए भी शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो बालों में नमी बनाए रखता है और उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। इसके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोमुंहे बालों से राहत दिलाने का काम करती हैं ये चीजें - फोटो : istock
 दही

 दही एक प्राकृतिक कंडीशनर की तरह काम करता है और बालों को मुलायम बनाता है। इसका इस्तेमाल करना काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए आपको बस दही को सीधे बालों में लगाकर 20-30 मिनट तक रखना है। कुछ देर के बाद बालों को फिर हल्के शैंपू से धो लेना है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें