आज देशभर में होली का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर होलिका दहन हुआ है, और लोग होली खेल रहे हैं। त्योहार के आने की खुशी और उत्साह बड़ों से ज्यादा बच्चों के चेहरे पर दिखाई देता है। खासतौर पर अगर बात करें होली के त्योहार की तो बच्चों को होली का त्योहार तो सबसे ज्यादा ही प्रिय होता है। इस दिन बच्चों को जमकर पानी में भीगने और लोगों के ऊपर पानी डालने का मौका मिलता है। होली पर बच्चे पानी में रंग डालकर उससे खेलते हैं।
वैसे तो बाजार में हर्बल रंग मिल जाते हैं, लेकिन ये रंग भी बच्चों की त्वचा पर हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं। बच्चों की त्वचा काफी नाजुक होती है, जिस वजह से रंग का असर बच्चों की त्वचा पर कई तरह की परेशानी उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में अगर आपका बच्चा भी होली खेलने का शौकीन है, तो होली खेलने से पहले उसे खास तरह से तैयार करें।