फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर दिखना है खूबसूरत तो इन घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा

Thu, 01 Aug 2024 09:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप हरियाली तीज के दिन दमकता चेहरा पाना चाहती हैं तो इसके लिए अभी के कुछ घरेलू फेस पैक का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 6
इन घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा - फोटो : instagram-Sonarika Bhadoria
Hariyali Teej 2024: सावन के पवित्र महीने में ही हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है, जिसे कई जगह श्रावणी तीज भी कहा जाता है। ये दिन हर सुहागिन महिला के लिए काफी अहम होता है। इस दिन महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं, मेहंदी लगाती हैं, झूला झूलती हैं और पारंपरिक गीत गाती हैं। हरियाली तीज हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 7 अगस्त को पड़ रही है। ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है।

इस दिन महिलाएं साज-श्रृंगार करके भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत उनके पति की लंबी आयु और परिवार की समृद्धि के लिए होता है। जिन महिलाओं का ये शादी के बाद पहला व्रत होता है, वो इसके लिए काफी तैयारी करती हैं। इस दिन खूबसूरत लगने के लिए वो पार्लर जाकर फेशियल भी कराती हैं। अगर आपके बार पार्लर जाने का समय नहीं है तो आप कुछ घरेलू फेस पैक की मदद से भी दमकती त्वचा पा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
इन घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा - फोटो : istock
 हल्दी और बेसन फेस पैक

इस पहले फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और 2 बड़े चम्मच दूध की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को एक बाउल में लेने के बाद इसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
इन घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा - फोटो : iStock
शहद और नींबू फेस पैक

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस लें।  अब इसे अच्छी तरह से मिक्स करके इसका पेस्ट तैयार करें। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे भी चेहरा खिल उठेगा। 

4 of 6
इन घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा - फोटो : Freepik
खीरे और दही फेस पैक

आपको इस मौसम में बाजार में खीरा आसानी से मिल जाएगा। इसका फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच खीरे का रस और 2 बड़े चम्मच दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे भी आपका चेहरा खिल उठेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
इन घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा - फोटो : Freepik
आलू और गुलाब जल फेसपैक

आलू में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को काफी फायदा पहुंचाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले 1 छोटे आलू को अच्छी तरह से पीस लें। आलू को पीसने के बाद इसमें 2 बड़े चम्मच गुलाब जल लेकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इन घरेलू फेस पैक से दमकाएं अपना चेहरा - फोटो : istock
ओटमील और शहद फेसपैक

इस पैक को तैयार करना भी काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच ओटमील, 1 बड़ा चम्मच शहद और 2 बड़े चम्मच दूध को मिक्स करें। अब तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। ये आपके चेहरे की डेड स्किन को हटाने का काम करेगा। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें