Face Mask for Glowing Skin: हम सभी को अक्सर ये सलाह मिलती है कि अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों और सब्जियों को शामिल करें। इनके सेवन से शरीर अंदर से तंदरुस्त बनता है। ऐसे में बड़े से लेकर बच्चे तक अपने खाने में फल और ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं। शरीर की आंतरिक तंदरुस्ती मजबूत करने के साथ बाहर से भी त्वचा की रंगत निखारना बेहद जरूरी होता है।
बाहरी त्वचा की रंगत निखारने के लिए बाजार में कई प्रकार के फलों से बने फेसपैक मिल जाते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि सब्जियों के बने फेसपैक के इस्तेमाल से भी आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं हैं। हम आपको सब्जियों के बनें कुछ फेसपैक बनाना बता रहे हैं। इन सब्जियों के फेसपैक के नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इनका इस्तेमाल करना और इन फेसपैक को बनाना बेहद ही सरल है।