फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Routine: बालों की कई परेशानियों को दूर करता है दही, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Tue, 28 Nov 2023 04:10 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला

सार

दही से इस्तेमाल से आपके बालों की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसी के चलते आज हम आपको बालों में दही के इस्तेमाल का सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Hair Care Routine - फोटो : social media
Hair Care Routine: आजकल के समय में लोगों की जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गई है, कि लोग ना तो अपनी त्वचा का ध्यान अच्छे से रख पाते हैं और ना ही बालों का। इसी के चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

खासतौर पर अगर बात करें बालों की तो बदलते मौसम और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से बालों में कई परेशानियां बढ़ जाती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए वैसे तो तमाम तरह के ट्रीटमेंट मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सिर्फ दही के इस्तेमाल से भी बालों की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

दरअसल, जिस तरह से दही का सेवन लोगों के शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, ठीक उसी तरह से दही से इस्तेमाल से आप अपने बालों की कई परेशानियों को दूर कर सकती है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी5 और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल बालों के लिए किसी भी वरदान से कम नही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Hair Care Routine - फोटो : pexels
ऐसे दूर होगी डैंड्रफ की समस्या

अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो आप इसके लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको दही में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है और साथ में नींबू के रस की कुछ बूंदों को डालना है। इस मास्क को अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। सूख जाने के बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें। कुछ दिन बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Hair Care Routine
बाल होंगे मजबूत

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत बने रहे तो हफ्ते में दो बार घर पर बना ताजा दही बालों पर लगाएं। इसे अपनी स्कैल्प से लेकर बालों के अंत तक अच्छे से लगाएं। दही के इस्तेमाल से आपके बालों में प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
 

4 of 5
Hair Care Routine - फोटो : iStock
झड़ते बालों को ऐसे रोकें

अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो दही और मेथी का पेस्ट बनाकर आप बालों में लगा सकती हैं। इसको बनाने के लिए आपको मेथी को रात भर भिगो कर रखना है। मेथी को पीस कर इसे दही में मिलाएं। अब इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और कुछ समय बाद बालों को धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hair Care Routine - फोटो : iStock
ऐसे करें कंडीशनिंग

अगर आपके बाल काफी ड्राई हैं तो आपको बस अपने स्कैल्प से लेकर जड़ों तक लगभग 30 से 45 मिनट तक दही लगाना है, फिर नार्मल शैंपू से अपने बालों को धो लेना है। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें