फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care: आखिर क्यों ऑयली हो जाते हैं बाल? जानें इसकी वजह और इस परेशानी से छुटकारा पाने का तरीका

Mon, 27 Nov 2023 05:16 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपनी त्वचा के साथ अपने बालों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि आपकी सुंदरता में आपके बाल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Hair Care - फोटो : istock
प्रियंका द्विवेदी

Hair Care: अपनी त्वचा के साथ अपने बालों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि आपकी सुंदरता में आपके बाल भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौसम के अनुसार हर कोई अपनी स्किन का खास ध्यान रखता है, क्योंकि बदलते मौसम में कई परेशानियां सामने आती हैं। जैसे मौसम की वजह से चेहरे पर काफी ऑयल आने लगता है, ठीक उसी प्रकार से स्कैल्प के साथ भी यही समस्या होती है।

दरअसल, हर किसी के स्कैल्प में नेचुरल तरीके के ऑयल आता है। ये आपके शरीर में उत्पन्न होने वाले सीबम के प्रोडक्शन पर डिपेंड करता है। जब सीबम ज्यादा बनता है तो स्कैल्प और ज्यादा ऑयली दिखने लगते हैं। जिसकी वजह से बाल काफी ज्यादा ऑयली नजर आने लगतें हैं। इसके कई कारण हो सकतें हैं, जिसमें कुछ उपाय को अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
Hair Care
गलत शैंपू और कंडीशनर

बालों के जल्दी ओयली होने का एक महत्वपूर्ण कारण यह भी हो सकता है। जैसे आपने कुछ ऐसे शैम्पू और कंडीशनर को प्रयोग किया, जो आपके बालों को सूट नहीं करतें उनमें मौजूद केमिकल्स, पैराबेन, सिलिकॉन, सल्फेट, और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स, बालों के मस्तिष्क से प्राकृतिक तेल को कम कर देते हैं, जिसके कारण बाल जल्दी ओयली होने लगते हैं। इसके लिए सही शैम्पू और कंडीशनर का उपयोग करने, और सही तरीके से पोषक आहार लेने से, इस समस्या को सुलझाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
Hair Care - फोटो : istock
गरम पानी का उपयोग

अगर आपके बाल बहुत जल्दी चिपचिपे नजर आते हैं तो ऐसे में आपको अपने बालों की सही देखभाल करने की जरूरत है। इसलिए मौसम भले ठंड का हो, लेकिन आप बालों को धोने के लिए गरम पानी का उपयोग न करें।

4 of 7
Hair Care - फोटो : istock
अच्छी डाइट

डाइट का मतलब बस हेल्थ से ही नहीं होता, बल्कि इसका असर स्किन और बालों पर भी पड़ता है। इसके लिए जरूरी है अपनी हेयर की हेल्थ का भी ध्यान रखते हुए बालों को पोषण देने वाली चीजों का उपयोग करें। अपनी डाइट में जिंक, विटामिन ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड सहित जरूरी पोषक तत्व खाएं, जिससे बालों को पूरा पोषण मिले।
विज्ञापन

5 of 7
Hair Care - फोटो : istock
बालों में अधिक प्रॉडक्ट्स नहीं

अगर बाल बहुत जल्दी-जल्दी ऑयली हो जाते हैं, तो इसके लिए जरूरी है कि बहुत सारे हेयर स्टाइलिंग का प्रयोग न करें। जैसे सीरम, हेयर जेल और हेयरस्प्रे या कोई खुद से बनाया प्रोडक्ट आदि स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का अधिक प्रयोग करने से स्कैल्प में ऑयल अधिक मात्रा में निकल सकता है, जिससे बाल चिपचिपे महसूस होने लगतें हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Hair Care - फोटो : istock
पूरे हफ्ते तो कतई नहीं

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे अपने बालों पर ऑयल लगाते हैं। उसके बाद उसको पूरे हफ्ते लगा रहने देते हैं। इससे आपके बाल बहुत जल्द ऑयली हो जाते हैं, इसलिए आपको अपनी इस आदत को बदलना चाहिए। आप बालों में रात को ऑयल लगा कर उसे सुबह धो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hair Care - फोटो : iStock
दही और नींबू का रस

अगर आप ऑयली स्कैल्प से परेशान हैं तो दही और नींबू के इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको बस एक कटोरे में दही लेना है और इसमें आधा नींबू का रस मिलाना है। इस मास्क को अपने स्कैल्प पर कुछ समय के लिए लगाएं और बाद में सादे पानी से धो दें।

हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें। बाल धोने के लिए आप गुनगुने या ठंडे पानी का उपयोग करें। गरम पानी स्कैल्प से नेचुरल ऑयल को बढ़ा देता है, जिससे आपकी स्कैल्प अधिक तेल निकालने लगती है, इस कारण बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं।

जया मिश्रा, सौंदर्य विशेषज्ञ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें