फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर में खुजली से रहते हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे आएंगे आपके काम

Tue, 23 Oct 2018 03:11 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
itching in hair
मौसम गर्मियों से सर्दियों की ओर जा रहा है और इसका सीधा असर हमारे शरीर पड़ता है। बदलते मौसम के दौरान बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं स्किन और बालों को भी तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हीं में एक है डेंड्रफ जिसके चलते हमें सिर में खुजली की शिकायत रहता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे घरेलू चीजों को इस्तेमाल कर इससे निजात पा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
lemon hacks
नींबू
सिर मेें खुजली से निजात पाने के लिए नींबू सबसे बेस्ट इलाज है। इसके लिए आप 1 छोटा चम्मच नींबू के रस को 1 कप पानी में मिलाकर बालों में 10 से 15 मिनट तक लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। आपको कुछ ही दिनों में खुजली की समस्या से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
castor oil
अरंडी का तेल
1 चम्मच अरंडी का तेल, 1 चम्मच नारियल और 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर अपने बालों में मसाज कर लगाएं। इस तेल को रातभर अपने बालों में लगा रहने दे। सुबह बालों को नार्मल पानी से धो लें। 

4 of 5
fenugreek
मेथी 
खुजली की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप मेथी दाने और राई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको मेथी दाने और राई का पेस्ट बनाकर 20 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और इसके बाद नार्मल पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
baking soda
बेकिंग सोडा
2 चम्मच बेकिंग सोडे में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को हल्के हाथों से बालों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद बालों को धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें