Diwali 2023: दिवाली का त्योहार आ गया है। ऐसे में बाजार लोगों से गुलजार हैं। हर कोई बाजार में त्योहार के लिए खरीदारी कर रहा है। इस बार दिवाली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे के घरों में भी जाते हैं। ऐसे में अच्छे से तैयार होना तो स्वाभाविक है।
त्योहार के दिन तैयार होने के लिए लोग ना सिर्फ नए-नए कपड़े पहनते हैं, बल्कि वो अपने हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक का खास ध्यान रखते हैं। दिवाली से पहले चलने वाली साफ-सफाई की वजह से स्किन काफी डल हो जाती है, जिसको सही करने के लिए बहुत से लोग पार्लर जाकर फेशियल कराते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के पास इसका समय नहीं होता है।
ऐसे में हम आपको घर पर ही फेशियल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। घर पर फेशियल करने से एक तो आपके पैसे की बचत होगी, इसके साथ ही आपका समय भी बचेगा तो आइए देर ना करते हुए आपको भी घर पर फेशियल करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं।