Narak Chaturdashi 2023: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसे हर कोई बेहद धूमधाम से मनाता है। पांच दिन चलने वाले दीपोत्सव के महापर्व की धूम हर जगह दिखाई देने लगी है। इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस के त्योहार से होती है। धनतेरस के दिन लोग जमकर खरीदारी करते हैं और मिठाइयां खाते हैं। इसके अगले दिन लोग छोटी दिवाली यानी कि नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है। नरक चतुर्दशी के दिन लोग घरों को अच्छे से साफ करते हैं। इस दिन उबटन लगाने की भी परंपरा है।
वैसे तो आजकल उबटन के रेडीमेड पैक्स भी मिल जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो पारंपरिक तरह से घर पर ही हल्दी का उबटन तैयार कर सकती हैं। हल्दी में पाए जाने वाले तत्वों से आपका चेहरा खिल उठेगा। अगर आप घर पर उबटन बनाएंगी तो इसमें किसी प्रकार के केमिकल मिले नहीं होंगे, जिस वजह से किसी तरह के साइड इफेक्ट का डर नहीं होगा।