फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट-करीना कपूर की खूबसूरत त्वचा का राज है ये ब्यूटी प्रोडक्ट, इसके बिना एक दिन नहीं रहतीं

Sun, 23 Feb 2020 09:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
हमेशा हम सब देखते हैं कि हीरोइनों की त्वचा कितनी फ्लॉलेस नजर आती है। चाहे उन्होंने मेकअप किया हो या नहीं इन हीरोइनों की स्किन हमेशा ग्लो करती रहती है। इन बॉलीवुड सुंदरियों के कुछ खास ब्यूटी रूटीन होते हैं जिसकी वजह से ये हमेशा भीड़ से अलग दिखाती हैं। तो चलिए जानें आलिया भट्ट से लेकर करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा तक के सीक्रेट ब्यूटी रूटीन।
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने न्यूड मेकअप के लिए मशहूर करीना कपूर का ये स्टाइल ट्रेंड बन चुका है और स्टनर अपनी त्वचा का श्रेय शहद को देती हैं...करीना नियमित रूप से अपनी त्वचा पर शहद से मालिश करती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt - फोटो : Social Media
सबसे सिंपल और नेचुरल अभिनेत्रियों में से एक, आलिया भट्ट का ब्यूटी सीक्रेट अब तक का सबसे जादुई हैक है। आलिया का बर्फ वाला नुस्खा जबरदस्त है। पफी चेहरे या चेहरे से सूजन हटाने के लिए आलिया बर्फ का इस्तेमाल करती हैं । कील मुंहासे दूर करने के लिए मुल्तानी मिटटी का भी इस्तेमाल करती हैं।

4 of 6
aishwarya rai - फोटो : social media
विश्व सुंदरी ऐश्वर्या का पसंदीदा फेस पैक खीरे का फेस पैक है। अगर आप ऐश्वर्या जैसी चमक चाहती हैं, तो आपको बस खीरे को कद्दूकस करके और इसके रस को निचोड़कर घर पर खीरे का फेस पैक बना लें। कॉटन बॉल का उपयोग कर अपनी त्वचा पर रस लगाएं और फिर इसे सूखने दें। पैक सूख जाने के बाद, अपना चेहरा पानी से धो लें।
विज्ञापन

5 of 6
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री और क्रिकेटर विराट कोहली की खूबसूरत पत्नी, अनुष्का शर्मा को फ्लॉलेस त्वचा प्राकृतिक मिली है और अभिनेत्री इसे बरकरार रखने के लिए अनुष्का नीम पाउडर आधारित फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं, जिसे वो अपनी त्वचा पर रोजाना लगाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra - फोटो : insatgram
प्रियंका चोपड़ा की तो बात ही निराली। प्रियंका चोपड़ा के पास एक ब्यूटी सीक्रेट है जो सुपर बेसिक है। प्रियंका चमकती त्वचा के लिए अपने चेहरे पर चंदन पाउडर, गुलाब जल और हल्दी पाउडर के पेस्ट का उपयोग करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें