चेहरे पर निखार लाने के लिए तो हर लड़की कोशिश करती है। फिर वो चाहे महंगे फेशियल करवाए या घर पर ही नेचुरल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करे। इसके साथ ही चेहरे पर उगे अनचाहे बाल भी आत्मविश्वास को कम करते हैं। लेकिन अब इस तरह की किसी समस्या से निजात मिल सकता है। मलाइका और अरहर की दाल से बना पैक चेहरे पर लगाने से निखार के साथ ही अनचाहे बालों से भी छुटकारा मिल जाता है।