फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Benefits Of Besan: चेहरे पर बेसन लगाने के ये 5 फायदे आपको जरूर पता होने चाहिए

Wed, 04 Dec 2024 09:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं, तो आपको चेहरे पर बेसन लगाने के ये 5 फायदे जरूर पता होने चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
चेहरे पर बेसन लगाने के 5 फायदे - फोटो : iStock
Benefits Of Besan: वैसे तो आज के समय में त्वचा से संबंधित हर समस्या के लिए स्किन केयर प्रोडक्ट बाजार में मिल जाते हैं, लेकिन आज भी बहुत से लोग दादी-नानी के बताए नुस्खों पर ही भरोसा करते हैं। बहुत से लोग आज भी केमिकल वाले प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, तो आपने कभी न कभी चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल अवश्य किया होगा।
 
बेसन हर भारतीय घर की रसोई में आपको आसानी से मिल जाएगा। इसे कई तरह से चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे आप बड़ी ही आसानी से स्क्रब से लेकर फेस पैक तक बना सकते हैं।
 
अगर सही तरह से बेसन का इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा बिना किसी केमिकल वाले प्रोडक्ट के दमक सकती है। त्वचा चमकाने के साथ-साथ बेसन कई तरह से त्वचा के लिए लाभदायक है। तो चलिए आपको भी बेसन के कुछ ऐसे फायदों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
चेहरे पर बेसन लगाने के 5 फायदे - फोटो : iStock
त्वचा को करता है साफ

 बेसन में मौजूद प्राकृतिक क्लींजर त्वचा को गहराई से साफ करते हैं। चेहरे को साफ करने के लिए बेसन त्वचा के अतिरिक्त तेल और गंदगी को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है।
विज्ञापन

3 of 6
चेहरे पर बेसन लगाने के 5 फायदे - फोटो : iStock
दाग-धब्बे में आती है कमी

अगर आप नियमित रूप से बेसन का इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपकी त्वचा के दाग-धब्बों में कमी आती है। बेसन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों के बैक्टीरिया को मारते हैं और त्वचा पर दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।
 

4 of 6
चेहरे पर बेसन लगाने के 5 फायदे - फोटो : iStock
खत्म होगी टैनिंग

नियमित रूप से बेसन के इस्तेमाल से त्वचा की टैनिंग कम होती है। टैनिंग हटाने के लिए इसका इस्तेमाल आप कई तरह से कर सकते हैं। बहुत से लोग दही और दूध में मिलाकर बेसन का इस्तेमाल टैनिंग हटाने के लिए करते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
चेहरे पर बेसन लगाने के 5 फायदे - फोटो : iStock
बरकरार रहती है त्वचा की नमी

बेसन त्वचा को प्राकृतिक नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा मुलायम और स्वस्थ बनी रहती है। खासतौर पर ये उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहता है, जिनकी त्वचा ड्राई रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चेहरे पर बेसन लगाने के 5 फायदे - फोटो : iStock
डेड स्किन सेल्स को हटाता है

 बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जो त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है। इससे भी त्वचा चमक उठती है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें