फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ऐसे तैयार करें हर्बल बॉडी वॉश: त्वचा होगी चमकदार और कई समस्याओं से भी मिलेगा छुटकारा

Mon, 02 Aug 2021 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
body wash - फोटो : istock
आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान के पास खुद के लिए समय ही नहीं होता है। हम कई बार ऐसी समस्याओं से जूझ रहे होते हैं, जिन्हें या तो हम नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हम उन पर ध्यान ही नहीं दे पाते। जैसे-हमारी त्वचा, जो कि काफी नाजुक होती है। मौसम भले ही कोई भी हो, लेकिन हमें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना पड़ता है। कई बार धूप की वजह से तो कई बार प्रदूषण की वजह से हमें त्वचा से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों से जूझना पड़ता है। वहीं, मानसून के मौसम में हमारी त्वचा ऑयली और चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि आप साबुन की जगह पर बॉडी वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आप बाजार से खरीदने की जगह घर पर खुद से तैयार करके बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपको ज्यादा फायदा दे सकता है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं कि कैसे आप इसे घर पर तैयार कर सकते हैं, और इससे आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शहद के फायदे - फोटो : iStock
ये चीजें चाहिए:-

-एक कप एलोवेरा जूस
-दो बड़े चम्मच भरकर एसेंशियल ऑयल
-एक कैस्टाइल साबुन
-एक कप जैतून का तेल
-एक कप शहद।
विज्ञापन

3 of 5
जैतून का तेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
ऐसे करें तैयार:-

-आपको इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जूस, एसेंशियल ऑयल, कैस्टाइल साबुन, जैतून के तेल और शहद को एक बोतल में अच्छे से मिला लेना है

-फिर जब ये मिल जाए, तो इसमें लिक्विड कैस्टाइल सोप मिल लें

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels
-इसके बाद इसमें कुछ बूंदे एसेंशियल ऑयल की डाल लें

-अब सभी चीजों को एक बार फिर से अच्छे से मिला लें और फिर किसी ठंडी जगह पर इस बोतल को रख दें

-इसके बाद तैयार है आपका बॉडी वॉश, आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin damage - फोटो : pixabay
मिल सकते हैं ये फायदे:-

-त्वचा से रूखापन दूर होकर नमी बनाए रखने में मदद

-गर्मी में आपको ताजगी महसूस कराएगा और ठंडक देने का काम करेगा

-सेंसटिव त्वचा वालों के लिए भी फायदेमंद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें