फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bags Care Tips : लग्जरी बैग खरीदने में हजारों रुपये किए हैं खर्च तो ऐसे रखें इसका ख्याल

Mon, 17 Apr 2023 12:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस खबर में हम आपको लग्जरी बैग को संभाल कर रखने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिसके बाद आप अपने महंगे बैग को सालों-साल इस्तेमाल कर पाएंगी। 
विज्ञापन
1 of 6
Bags - फोटो : instagram
Bags Care Tips : एक समय था जब महिलाओं को सिर्फ नए-नए और स्टाइलिश कपड़े पहनने का शौक था। पर, आज का समय ऐसा है, जब महिलाएं अलग-अलग तरीके के बैग्स कैरी करना पसंद करती हैं। अब बैग्स का डिजाइन आउटफिट के हिसाब से पसंद किया जाता है। आउटफिट की तरह बैग भी जगह के हिसाब से कैरी किए जाते हैं। कई महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें लग्जरी बैग कैरी करने का काफी शौक होता है। कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनके बैग्स लाखों रुपये के आते हैं। इस तरीके का बैग कैरी करने आपका क्लास और ज्यादा बढ़ जाता है।

अगर आपको भी लग्जरी बैग का रखने का शौक है, पर इसे इस वजह से कैरी करने में डर लगता है कि कहीं ये खराब ना हो जाए तो ये खबर अंत तक पढ़िएगा। दरअसल, इस खबर में हम आपको लग्जरी बैग संभाल कर रखने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिसके बाद आप अपने महंगे बैग को सालों-साल इस्तेमाल कर पाएंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
Bags - फोटो : सोशल मीडिया
इस तरह से बैग को रखें अलमारी में

अगर आपके पास भी लग्जरी बैग है तो इसे ऐसे ही अलमारी में ना रखें। इसको रखते वक्त वटर पेपर और बबल रेप को इसके ऊपर लपेट दें। जिसके बाद आपके बैग की शेप खराब नहीं होगी। कभी भी प्लास्टिक बैग में अपने महंगे बैग को ना रखें। बैग रखने के लिए डस्ट बैग सबसे बेस्ट रहता है। 
विज्ञापन

3 of 6
Bags - फोटो : instagram
सफाई है बेहद जरूरी 

बैग्स कैसा भी हो इसकी सफाई बेहद जरूरी है। कभी भी अपने महंगे बैग को वाशिंग मशीन में साफ ना करें। इसके लिए सॉफ्ट से कपड़े का इस्तेमाल करें। बैग साफ करते वक्त केमिकल का इस्तेमाल तो बिल्कुल ना करें। 

4 of 6
Sun light - फोटो : Pixabay
धूप में ना रखें बैग

अगर आप बैग को इस्तेमाल नहीं कर रहीं हैं तो इसे ऐसी जगह रखें, जहां धूप ना आती हो। ज्यादा तेज धूप आने से इसका रंग फीका पड़ सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Knife - फोटो : social media
नुकीली चीजों से रखें दूर

अगर आप अपने बैग को सालों-साल चलाना चाहती हैं तो इसे नुकीली चीजो के दूर रखें। बैग के अंदर भी नुकीली चीजों को रखने से बचें। अगर कुछ रख रहीं हैं तो इसे अलग पाउच में ही रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bags - फोटो : instagram
बैग को ना करें ओवरलोड

अपने लग्जरी बैग को कभी उसकी क्षमता से अधिक ना भरें। ज्यादा वजन होने से बैग डैमेज हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें