फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Kapoor : हल्दी पर पहनना है लहंगा तो लें करिश्मा कपूर से टिप्स

Mon, 17 Apr 2023 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में एक फैशन शो में एक्ट्रेस ने पीले रंग का लहंगा पहना था जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था।
विज्ञापन
1 of 5
Karishma Kapoor Lehenga Look - फोटो : instagram
Karishma Kapoor Lehenga Look : शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इसके चलते चारों तरफ बाजारों में लोग शॉपिंग में जुटे हैं। हर कोई शादी के साथ शादी के कार्यक्रमों में बेस्ट दिखना चाहता है, फिर चाहे शादी खुद की हो, अपने घर पर हो या फिर अपने दोस्त की। शादी में हल्दी का कार्यक्रम काफी अहम होता है। एक समय था जब हल्दी सिंपल तरीके से दूल्हा या दुल्हन को लगाई जाती थी। पर, अब समय बदल गया है। आज के समय में हल्दी में दुल्हन नए-नए स्टाइलिश पीले रंग कपड़े पहनती है।

अगर आपकी भी शादी होने जा रही है, और आप सोच रहीं हैं कि हल्दी में कैसे तैयार हों और कैसा कपड़े पहने तो इस खबर को आखिर तक पढ़िएगा। इस लेख में हम आपको बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर का एक ऐसा लहंगा लुक दिखाने जा रहे हैं, जिसको देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे। दरअसल, हाल ही में एक फैशन शो में एक्ट्रेस ने पीले रंग का लहंगा पहना था जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा था। आइए देर न करते हुए आपको एक्ट्रेस का लुक दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Karishma Kapoor Lehenga Look - फोटो : instagram
लहंगे में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

जानकारी के मुताबिक, करिश्मा कपूर के इस पीले लहंगे को डिजाइनर वरुण बहल ने डिजाइन किया था। इस लहंगे पर हो रहे फ्लोरल वर्क की वजह से इसका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिख रहा था। करिश्मा ने भी इस कार्यक्रम के लिए तैयार होते हुए एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उनके पेस्टल शेड लहंगे को करीब से देखा जा सकता है। इस लहंगे में वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Karishma Kapoor Lehenga Look - फोटो : instagram
फ्लोरल लहंगे में दिखा अलग रूप

अगर बात करें कार्यक्रम में करिश्मा के लुक की तो एक्ट्रेस ने रैंपवॉक के दौरान स्टेटमेंट मल्टी-पैचवर्क फ्लोरल लहंगा पहना था, जो कि स्प्रिंग सीजन का लेटेस्ट कलेक्शन है। इस कलेक्शन को नई दुल्हनों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। अगर होने वाली दुल्हन चाहे तो ऐसा लहंगा कैरी कर सकती हैं।

4 of 5
Karishma Kapoor Lehenga Look - फोटो : instagram
बेहद स्टाइलिश था ब्लाउज

इस पीले रंग के डिजाइनर लहंगे के साथ कढ़ाई वाला बस्टियर ब्लाउज और हैवी दुपट्टा काफी बेहतरीन दिख रहा है। लहंगे के साथ पहने गए ब्लाउज में बीडेड टैसल एम्बेलिशमेंट्स और बारीक सेक्विन वर्क किया गया है। मल्टीकलर थ्रेड वर्क और फ्लोरल पैटर्न पैचवर्क इस लहंगे में चार चांद लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karishma Kapoor Lehenga Look - फोटो : instagram
मेकअप का रखें खास ध्यान

लहंगे पर जिस तरह से एक्ट्रेस ने दुपट्टा डाला था, उसकी वजह से इसका लुक और ज्यादा स्टाइलिश बन गया था। इस लहंगा लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने खूबसूरत ईयररिंग्स, हाई हील्स और एक स्टेटमेंट रिंग कैरी की थी। वहीं एक्ट्रेस विंग्ड आईलाइनर, हेवी मस्कारा, मेस्सी पोनीटेल, ग्लिटरी आई शैडो, हाइलाइटर, ब्लश, पिंक लिप शेड में बेहद ही खूबसूरत दिख रही थीं। अगर आप चाहे तो खुद के लिए भी इस तरह का लहंगा डिजाइन कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें