Anant-Radhika Wedding: आज का दिन अंबानी परिवार के लिए बेहद खास है। दरअसल, आज मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ होने जा रही है। उनकी शादी में शरीक होने के लिए देश-विदेश की कई दिग्गज भारत आए हैं।
अनंत की शादी की सारी रस्में उनके घर एंटीलिया में हुई लेकिन उनकी शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। ऐसे में सबसे पहले अंबानी परिवार शाही अंदाज में वहां पहुंच गया। इसके साथ ही बॉलीवुड के कई सितारों ने वेन्यू पर पहुंचना शुरू कर दिया है।
अभी तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पर सितारों का एक से बढ़कर एक खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है। माधुरी दीक्षित से लेकर सुहाना खान, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, संजय दत्त, एमएस धोनी, सारा अली खान, दिशा पाटनी, प्रियंका चोपड़ा समेत कई दिग्गज वहां पहुंच चुके हैं। बॉलीवुड के दिग्गजों के साथ विदेशों के भी कई कलाकार जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर पहुंच गए हैं।