फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनकारी कपड़ों का होता है अलग ही ग्रेस, बीटाउन हसीनाएं भी इन कपड़ों के साथ आ चुकी हैं नजर

Tue, 25 May 2021 01:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
chikankari dress - फोटो : instagram
चिकन की कढ़ाई वाले कपड़े हर किसी पर फबते हैं। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में अगर कूल एंड कंफर्टेबल लुक चाहिए तो चिकनकारी वाले कुर्ते से लेकर किसी खास मौके के लिए आप लहंगे या साड़ी तक चुन सकती हैं। इसमे आपका लुक हर तरीके से शानदार नजर आएगा। वहीं बॉलीवुड की एक्ट्रेस भी कई मौकों पर चिकनकारी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ चुकी हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
fashion - फोटो : insatgram
पार्टी और फिल्म के प्रमोशन के अलावा कई बार ये हसीनाएं कैजुअल आउटिंग के लिए भी चिकनकारी वाले हल्के-फुल्के कुर्ते पहने स्पॉट की जा चुकी हैं। जिन्हें देख लड़कियां जरूर फैशन टिप्स ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
chikankari dress - फोटो : instagram
आलिया भट्ट
फिल्म के प्रमोशन के लिए आलिया सफेद रंग के चिकन की कढ़ाई वाले कुर्ते में रेडी हुई थीं। डीप नेक और फुल स्लीव के साथ आलिया भट्ट का ये अनारकली कुर्ता उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। वहीं आलिया का लुक देख स्टाइल टिप्स भी ली जा सकती है। 

4 of 7
chikankari dress - फोटो : instagram
करीना कपूर 
करीना कपूर तड़कते-भड़कते फैशन सेंस के साथ ही कई मौकों पर काफी एलिगेंट लुक के साथ नजर आ चुकी हैं। जिसमे उनका ये स्काई ब्लू चिकनकारी लहंगे से लेकर पिंक पेस्टल लहंगा तक शामिल है। 
विज्ञापन

5 of 7
chikankari dress - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने चिकनकारी कुर्ते या लहंगे की बजाय साड़ी पहन खूबसूरत लुक कैरी किया था। सफेद रंग की चिकन की कढ़ाई वाली साड़ी के साथ एंब्रायडरी वाला न्यूड शेड ब्लाउज दीपिका की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
chikankari dress - फोटो : instagram
डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से लेकर अबुजॉनी और संदीप खोंसला तक चिकन की कढ़ाई वाले ड्रेसेज बना चुके हैं। जिन्हें पहन कियारा आडवाणी, सोनम कपूर जलवे दिखा चुकी हैं। हल्के और पेस्टल रंग के इन आउटफिट पर उसी रंग के रेशमी धागों से जब कढ़ाई होती है तो पूरा लुक ही बदल जाता है। जिसे देख किसी भी लड़की का दिल इन खूबसूरत वर्क वाले आउटफिट को पहनने के लिए मचल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
chikankari dress - फोटो : instagram
कटरीना कैफ भी सफेद रंग के लांग कुर्ते में नजर आ चुकी हैं। यहीं नहीं चिकनकारी वाले इन कुर्तों को गर्मियों के मौसम में अपनी वार्डरोब में जरूर शामिल करना चाहिए। कैजुअल आउटिंग के लिए ये कुर्ते कंफर्टेबल होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी दिखते हैं। सारा अली खान, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, कृति सेनन से लेकर मलाइका अरोड़ा और अनुष्का शर्मा भी कैजुअल वर्कवियर के रूप में इसे पहने दिख चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें