फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड लेते कंगना रनौत का लुक आया सामने, पारंपरिक अंदाज में दिखीं एक्ट्रेस

Mon, 25 Oct 2021 03:17 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों को आज 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विज्ञान भवन में समारोह का आयोजन किया गया, जहां अभिनेत्री कंगना रनौत भारतीय पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत और ग्रेसफुल लुक में नजर आईं। कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कंगना जब अपने मां और पिता के साथ अवॉर्ड लेने पहुंचीं, तो लोगों की नजरें उन पर ही टिक गईं। खूबसूरत सुनहरी साड़ी, हैवी पारंपरिक ज्वैलरी, बालों में गजरा लगाए कंगना का देसी अंदाज बेहद शानदार रहा। उनके लुक और ड्रेसिंग स्टाइल की हर कोई तारीफ कर रहा है। कंगना ने अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वैसे तो कंगना अक्सर साड़ी लुक में नजर आ जाती हैं, लेकिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में वह अधिक प्रभावशाली लुक में नजर आईं। आइए देखते हैं अवॉर्ड समारोह में कंगना रनौत का पारंपरिक लुक।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना को चौथी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। इस मौके पर कंगना सिल्क की खूबसूरत गोल्डन साड़ी पहन कर समारोह में पहुंचीं। उनकी गोल्डन साड़ी में रेड कलर का मोटा बाॅर्डर है। उन्होंने अपनी साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज पेयर किया है, जिस पर लाल रंग की बूटियों का प्रिंट है।
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
वहीं कंगना ने अपने लुक को कॉम्प्लिमेंट करते हुए हैवी गोल्डन ट्रेडिशनल ज्वैलरी पहन रखी है। इसमें सोने का बड़ा सा हार, झुमके कंगना की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

4 of 5
कंगना रनौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने बालों में जुड़ा बनाते हुए सफेद फूलों का गजरा लगा रखा है। लाल बिंदी, मिनिमल मेकअप में सादगी के साथ ही उनका रॉयल अंदाज नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut
इसके पहले भी कई बार कंगना अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये अपने पारंपरिक लुक में तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। कभी बनारसी साड़ी, तो कभी सिल्क व कांजीवरम साड़ी में कंगना अपने पारंपरिक अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें