फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mammootty: ममूटी को क्यों नहीं मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, जूरी सदस्य ने दुख जताते हुए बता दी वजह

Sun, 18 Aug 2024 06:19 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के एलान के बाद से ही हम देख रहे हैं कि जिन कलाकारों को पुरस्कार नहीं मिला, उनके प्रशंसक काफी मायूस नजर आ रहे हैं। हाल ही में, साई पल्लवी के फैंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए देखा गया था। इसी सिलसिले में अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी के एक सदस्य ने ममूटी को पुरस्कार नहीं मिलने के मामले पर अपनी बात रखी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के एलान के बाद से ही हम देख रहे हैं कि जिन कलाकारों को पुरस्कार नहीं मिला, उनके प्रशंसक काफी मायूस नजर आ रहे हैं। हाल ही में, साई पल्लवी के फैंस को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए देखा गया था। इसी सिलसिले में अब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी के एक सदस्य ने ममूटी को पुरस्कार नहीं मिलने के मामले पर अपनी बात रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty
एमबी पद्मकुमार ने मनोरमा ऑनलाइन को दिए एक साक्षात्कार में अभिनेता ममूटी को पुरस्कार नहीं मिलने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के 70वें संस्करण के लिए निर्माताओं ने ममूटी की किसी फिल्म को नहीं भेजा था। बता दें कि एमबी पद्मकुमार एक दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की जूरी के सदस्य भी थे।
विज्ञापन

3 of 5
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty
साल 2022 में ममूटी अभिनीत फिल्म 'नानपाकल नेराथु मयक्कम' काफी चर्चित रही थी। इसका निर्देशन लिजो जोस पेलिसरी ने किया था। एमबी पद्मकुमार का मानना है कि यह फिल्म राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कमाल कर सकती थी। उन्होंने इस फिल्म को अवॉर्ड के लिए एक मजबूत दावेदार करार दिया।

4 of 5
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty
ममूटी को पुरस्कार नहीं मिलने से उनके प्रशंसकों के साथ-साथ एमबी पद्मकुमार भी दुखी नजर आए। एमबी ने कहा कि ममूटी सर ने काफी बारीकी के साथ अभिनय किया था और सभी लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। 

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन को 'भूल भुलैया 3' के लिए मिले 40 करोड़ रुपये, पहली फिल्म के लिए मिले थे महज इतने
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ममूटी - फोटो : इंस्टाग्राम @mammootty
एमबी पद्मकुमार ने जूरी का सदस्य होने के नाते साफ-साफ शब्दों में कहा कि ममूटी को अवॉर्ड नहीं मिलने के पीछे राजनीति या सरकार की ओर से किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं था। उन्होंने बताया कि 'नानपाकल नेरेट मायाकोम' फिल्म के बाद से अभिनेता ने किसी फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए नहीं भेजा है।

Bareilly Ki Barfi: बरेली की बर्फी की रिलीज के सात साल पूरे, आयुष्मान-अश्निनी ने खास अंदाज में मनाया जश्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें