फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 5 Horror Web Series: आपकी धड़कन बढ़ा देंगी ये पांच वेब सीरीज, डर के साथ होगा मनोरंजन

Sun, 31 May 2020 07:02 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वेब सीरीज - फोटो : Social Media
लॉकडाउन में अमर उजाला आपके मनोरंजन का पूरा ख्याल रख रहा है। आप बोर न हो इसके लिए हम लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में हम आपको रोज उन वेब सीरीज के बारे में भी बता रहे हैं जिन्हें देखकर आप अपना अच्छा टाइम पास कर सकते हैं। आज हम आपको पांच ऐसी इंडियन हॉरर वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके दिल की धड़कन बढ़ा देंगी। 
विज्ञापन

2 of 6
टाइपराइटर  - फोटो : Social Media
टाइपराइटर 
इस लिस्ट में पहला नाम है टाइपराइटर का। अगर आपको हॉरर कहानियां पसंद हैं, आप वेब सीरीज एडिक्ट हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं तो ये आपके लिए कमाल की वेब सीरीज है। सुजॉय घोष अपनी कहानियों में थ्रिलर एलिंमेंट्स के लिए जाने जाते हैं और ये सीरीज इससे भरी हुई है। ये कहानी घोस्ट ऑफ सुल्तानपुर नाम की एक किताब और एक टाइपराइटर के इर्द-गिर्द धूमती है। कुछ बच्चे किताब से प्रभावित हैं। इसी किताब के जरिए ये अपने मिशन को पूरा करते हैं और कहानी आगे बढ़ती है। आखिर तक भूत से मिलने का उनका सपना लगभग पूरा हो ही जाता है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
गहराईयां - फोटो : Social Media
गहराईयां
गहराईयां एक हॉरर वेब सीरीज है, जो विक्रम भट्ट द्वारा बनाई गई है। इसमें संजय शेख, वत्सल शेठ मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्देशन सिद्घांत सचदेव ने किया है। वेब सीरीज की कहानी रैना मलिक (संजीदा शेख) की है, जो 26 साल की एक सर्जन हैं। किन्हीं वजहों से वो अपने प्रोफेशन को छोड़कर मुंबई शिफ्ट हो जाती हैं। लेकिन फ्लैट में उनके साथ डरावने हादसे होने लगते हैं। उन्हें लगता है कि कोई साया उनका हमेशा पीछा कर रहा है। उनके दोस्तों को लगता है कि यह रैना का वहम है। तब उनका पड़ोसी उनकी सहायता के लिए आगे आते है। इसे आप Viu पर देख सकते हैं। 

4 of 6
भ्रम - फोटो : you tube
भ्रम
भ्रम कल्कि केकलां अभिनीत एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है। भ्रम की कहानी और कथानक, अलीशा खन्ना नामक एक युवा लड़की की जीवन कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रेम कहानियों की एक बेहतरीन लेखिका होती है। एक कार दुर्घटना उसके जीवन को बदल देती है और वह अपनी मानसिकता के संबंध में बहुत स्थिरता खो देती है। इसलिए, अपनी स्थिरता को हासिल करने के लिए वह अपनी बहन अंकिता (भूमिका चावला) की ओर मुड़ती है और उसके और उसके पति पीटर पॉल (संजय सूरी) के साथ घूमने और रहने का फैसला करती है। कहानी आगे बढ़ती और मजा दोगुना होने लगता है। इस वेब सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
घुल - फोटो : Social Media
घुल
घुल एक अरेबिक टाइटल है जिसका मतलब है जिन्न या पिशाच। एक बेटी अपने देश के प्रति कर्तव्य निभाते हुए देशद्रोही पिता के बारे में पुलिस को जानकारी देती है। वहीं, पिता अपने नापाक मनसूबों में कामयाब होने के लिए एक जिन्न की मदद लेता है जिसका नाम घुल है। इसके इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती नजर आती है। पिता को लगता है कि सरकार मुस्लिमों के खिलाफ काम कर रही है इस कारण वह लोगों को इस्लाम का पाठ पढ़ाना चाहता है और लोगों को सचेत करना चाहता है। लेकिन इसी पिता की बेटी के विचार अलग हैं और वो पिता को कई बार यह सब करने से रोकती भी है। इस वेब सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परछाई - फोटो : Social Media
परछाई
जादुई, रहस्यमय, रोमांचक कहानियों के लिए मशहूर लेखक रस्किन बॉन्ड की कहानियों पर ये वेब सीरीज आधारित है। इसके कई एपिसोड्स हैं। इसके हर एपिसोड में एक अलग कहानी है। कुछ में आपको डर लगता है और कुछ आपके अंदर का डर निकाल देती हैं। लॉकडाउन में ये वेब सीरीज आपका अच्छा टाइमपास कर सकती है। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। 

Top 10 Indian Web Series: सुपरहिट हैं ये 10 इंडियन वेब सीरीज, लॉकडाउन में खूब करेंगी आपका मनोरंजन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें