फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Special Ops 1.5: 55 वर्षीय के के मेनन ऐसे बने 25 साल के हिम्मत सिंह, देखिए मिनी सीरीज का खास टीजर

Thu, 14 Oct 2021 03:26 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
स्पेशल ऑप्स 1.5 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
लेखक, निर्देशक नीरज पांडे का हिंदी सिनेमा में बड़ा नाम रहा है।‘अ वेडनेसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘बेबी’ जैसी फिल्मों की कामयाबी की हैट्रिक ने उन्हें हिंदी सिनेमा का नंबर वन निर्देशक बनाया। और, फिर उन्होंने बनाई हैगियोग्राफी फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’। ये स्टोरी कैसे बनी, किसने बनाई और क्यों बनाई? इसकी तहकीकात की लंबी कहानी है लेकिन इसके दो साल बाद आई निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘अय्यारी’ ने बतौर फिल्म निर्देशक उनकी साख पर बड़ा बट्टा लगाया। फिर उन्हें निर्देशक शिवम नायर का साथ मिला और दोनों ने मिलकर बनाई डिज्नी प्लस हॉटस्टार का देश में डंका बजाने वाली सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’। ये कहानी है रॉ के अधिकारी हिम्मत सिंह की और कहा जाता है कि इस सीरीज के तमाम सूत्र सच्ची घटनाओं से प्रेरित रहे हैं। हिम्मत सिंह विदेश में काम करने वाली देश की खुफिया एजेंसी में इस ओहदे तक कैसे पहुंचा और कैसे उसने देश के दुश्मन बने अपराधियों के मंसूबों को ढेर किया, इसकी तहकीकात होने जा रही है, सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ की सीक्वेल ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ में जिसका टीजर महानवमी के दिन रिलीज किया गया।
विज्ञापन

2 of 4
मुंबई के एक पुरस्कार समारोह में अभिनेता के के मेनन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
आमतौर किसी सीरीज की सीक्वेल के साथ दो का अंक जुड़ा होता है लेकिन सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ के सीक्वेल के साथ आधा नंबर कम जानबूझकर रखा गया है दरअसल नीरज ने ये सीरीज अपनी पिछली सीरीज के सभी किरदारों को लेकर नहीं बनाई है। ये सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ की अलग से निकली एक शाखा है जिसमें सिर्फ हिम्मत सिंह के शुरुआती दिनों से लेकर पिछली सीरीज में उनके अहम रोल तक की कहानी दिखाई जाएगी। ये एक फिल्म की तरह बनी मिनी सीरीज है और बताते हैं कि इसके सिर्फ तीन एपीसोड ही होंगे।
विज्ञापन

3 of 4
नीरज पांडे - फोटो : अमर उजाला मुंबई
नीरज पांडे और शिवम नायर निर्देशित मिनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ दर्शकों को हिम्मत सिंह कैसे बना, यह दिखाने के लिए समय में वापस ले जाएगी। नीरज पांडे रॉ एजेंट हिम्मत सिंह की दिलचस्प कहानी के साथ स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स का विस्तार कर रहे हैं। पिछले सीज़न में दिखाया गया कि हिम्मत सिंह अपने मिशन की सफलता के लिए कुछ भी कर सकता है। अब मिनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ दर्शकों को अतीत में वहां लेकर जाएगr, जहां से एक युवा रॉ एजेंट के साथ इस सबकी शुरुआत हुई। 55 साल के हो चुके के के मेनन ने इस सीरीज में हिम्मत सिंह का किरदार निभाया है और गुरुवार को रिलीज मिनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ के टीजर में उन्हें युवा दिखाने के लिए स्पेशल इफेक्ट्स की खास तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, ये साफ नजर आता है।
विज्ञापन

4 of 4
नीरज पांडे - फोटो : अमर उजाला मुंबई
मिनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ में भी एक्शन से भरपूर नजर आ रहा है। इस मिनी सीरीज में आफताब शिवदासानी, आदिल खान जैसे नए प्रतिभाशाली कलाकारों  के साथ ऐश्वर्य सुष्मिता, मारिया रयाबोशप्का, गौतमी कपूर, विनय पाठक, परमीत सेठी और केपी मुखर्जी कलाकार खास किरदारों में दिखाई देंगे। इस बारे में निर्देशक नीरज पांडे कहते हैं, ‘‘हमने स्पेशल ऑप्स की कल्पना अनेक परतों की फ्रेंचाइजी के रूप में की है। ये परतें समय के साथ धीरे धीरे खुलेंगी और मूल सीरीज की कहानी अलग अलग किरदारों, स्केल और फॉर्मेट के प्रयोगों के साथ अलग अलग शाखाओं में चलती रहेंगी। ‘स्पेशल ऑप्स 2’ से पहले मिनी सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ के जरिए हम इस यूनीवर्स का विस्तार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें