फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

This Week On OTT: प्यार, इमोशन, सस्पेंस से भरपूर होगा ये दशहरा, ये रहा इस हफ्ते का पूरा ओटीटी मेन्यू

Tue, 12 Oct 2021 10:49 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
This week ott - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों के लिए बनी फिल्में जब ओटीटी (This Week on OTT) पर रिलीज होने लगीं तो ओटीटी पर सामग्री की भरमार थी। लेकिन सिनेमाघर खुलने के बाद भी ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की कमी नहीं है। सितंबर महीने में ओटीटी का बोलबाला रहा और अक्तूबर की शुरुआत ही शिद्दत और बिंगो हेल से हुई। अब ओटीटी पर नया सप्ताह शुरू हो चुका है और शुरू हो चुका है इन पर आने वाली नई सामग्री के बारे में जानने का उत्साह। इस बार मनोरंजन का खजाना सोमवार से ही खुलना शुरू हो गया है और यह रविवार तक चलता रहेगा। आइए देखते हैं कि इस हफ्ते ओटीटी पर क्या कुछ है खास।

Udanpirappe-13 October, 2021
एक तमिल भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन एरा सरवनन ने किया है। यह फिल्म मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका की 50वीं फिल्म होगी। इसमें शशिकुमार, समुथिरकानी, कलैयारासन और सूरी भी हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

2 of 6
रश्मि रॉकेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रश्मि रॉकेट- 15 अक्तूबर
तापसी पन्नू स्टारर फिल्म रश्मि रॉकेट इस दशहरा जी5 पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में तापसी पन्नू एक खिलाड़ी का किरदार निभाती दिखेंगी। तापसी पन्नू स्टारर रश्मि रॉकेट भी एक प्रेरणादायक कहानी होगी, जिसमें आम लड़की इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने का सपना देखती और उसे पूरा करती दिखेगी।
विज्ञापन

3 of 6
फिल्म ‘फ्री गाय’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फ्री गाय- 15 अक्तूबर- डिज्नी प्लस हॉट स्टार
हॉलीवुड की साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म ‘फ्री गाय’ (Free Guy) का भारत में काफी दिनों से इंतजार रहा है। ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना संक्रमण काल के चलते इसकी रिलीज लगातार टलती रही। 13 अगस्त को ये फिल्म अमेरिका व अन्य देशों में रिलीज हुई। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 18 करोड़ डॉलर यानी 1327 करोड़ रुपयों की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है। अब इस फिल्म को ओटीटी पर भी जगह मिल गई है।

 

4 of 6
विपुल शाह की अगली फिल्म ‘सनक’ का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
 'सनक- होप अंडर सीज' - 15 अक्तूबर से डिज्नी+ हॉटस्टार
विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) की फिल्म सनक -होप अंडर सीज (Sanak) जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। 'सनक- होप अंडर सीज'  15 अक्तूबर से डिज्नी+ हॉटस्टार मल्टीप्लेक्स पर स्ट्रीम करेगी. यह विपुल अमृतलाल शाह प्रोडक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन कनिष्क वर्मा ने किया है।
विज्ञापन

5 of 6
Convergence: Courage in a Crisis - फोटो : सोशल मीडिया
Convergence: Courage in a Crisis- 12 अक्तूबर, नेटफ्लिक्स
Convergence: Courage in a Crisis फिल्म 12 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। इसका निर्देशन Orlando von Einsiedel ने किया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Friendship - फोटो : social media
फ्रेंडशिप-अमेजन प्राइम वीडियो- 15 अक्तूबर
हरभजन सिंह की डेब्यू फिल्म 'फ्रेंडशिप' (Friendship) 15 अक्तूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करना शुरू कर देगा। विश्व क्रिकेट के दिग्गज हरभजन सिंह, एक्शन किंग अर्जुन और लोसलिया की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म एक संपूर्ण मनोरंजन पैकेज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें