फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Naidu: कैमरे के सामने पहली बार साथ नजर आएगी चाचा भतीजे की ये सुपरस्टार जोड़ी, पढ़िए पूरी डिटेल

Wed, 22 Sep 2021 01:44 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती-वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला मुंबई
नेटफ्लिक्स की कंटेंट टीम की भले हाल के दिनों तक इसकी पसंद और नापसंद को लेकर काफी खिंचाई सोशल मीडिया के अलावा मुंबई फिल्म जगत में भी होती रही हो लेकिन ओटीटी का नया भारतीय प्रबंधन पुराना कचरा साफ कर कुछ नया करने की कोशिश लगातार कर रहा है। नेटफ्लिक्स की हाल ही में रिलीज हुई फिल्मावली 'अनदेखी कहानियां' में जितनी तारीफ अभिषेक चौबे की बनाई फिल्म की हो रही है, इसकी बाकी दोनों फिल्में दर्शकों ने उतनी ही खराब भी बताई हैं। पहले से बन चुकी एक और सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का दूसरा सीजन भी बस आने ही वाला है। और, भी बहुत कुछ है पहले से बना हुआ या पहले से स्वीकृत होकर बनता हुआ जो देश के सबसे महंगे ओटीटी नेटफ्लिक्स के ग्राहकों को अभी देखना बाकी है। लेकिन, नेटफ्लिक्स के बाग से ताजगी की इस सीजन की पहली बयार भी बुधवार को बहती महूसस हुई। ये बयार है अमेरिकन लोकप्रिय ड्रामा सीरीज ‘रे डोनोवैन’ के आधिकारिक देसी रूपांतरण की और इस सीरीज में चाचा भतीजे की एक दिलचस्प जोड़ी लोगों का दिल बहलाने आ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती-वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अमीर और मशहूर लोगों की जिंदगी के जज्बात और झंझावात से भरपूर नेटफ्लिक्स की नई वेब सीरीज ‘रे डोनोवैन’ का भारतीय रूपांतरण है। इस क्राइम ड्रामा सीरीज को देसी नाम मिला है ‘राणा नायडू’ और इसमें बाहुबली के बल्लालदेव यानि राणा दग्गुबाती पहली बार अपने चाचा और सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती के साथ परदे पर दिखाई देंगे। इस एक्शन ड्रामा का मुख्य किरदार राणा नायडू है और कहानी के मुताबिक सिने जगत में जब भी किसी को कोई समस्या आती है तो वह बस एक ही इंसान के पास जाते हैं और वह है राणा नायडू।
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला मुंबई
अपनी इस सीरीज के बारे में राणा दग्गुबाती कहते हैं, ‘’इस सीरीज में ऐसे कई काम हैं जो मैं पहली बार कर रहा हूं। मेरे अंकल वेंकटेश के साथ काम करना और लॉन्ग फॉर्म स्टोरीटेलिंग में नेटफ्लिक्स के साथ आना। हम दोनों ने अपने कॅरियर में इससे पहले जो भी किया है, उससे यह पूरी तरह अलग है। ऐसे क्रू और प्लेटफॉर्म के साथ काम करके मैं बहुत खुश हूं जो ये सबसे अच्छी तरह जानता है। इस सीरीज में चुनौती और नयापन तो होगा ही, मजा भी बहुत आएगा। मुझे जल्दी ही इसकी शूटिंग शुरू होने का इंतजार है।‘’

4 of 5
वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला मुंबई
वहीं वेंकटेश दग्गुबाती भी इस सीरीज को लेकर खासे उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘’मैं राणा (दग्गुबाती) के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। इतना तो तय है कि हम सेट पर खूब ढोल धमाका करने जा रहे हैं। ये शो हम दोनों के लिये एक परफेक्ट प्रोजेक्ट है। मैं खुद ‘रे डोनोवैन’ का बड़ा फैन हू और पूरी टीम यह सुनिश्चित करने के लिये कमर कस चुकी है कि हम इसके साथ न्याय करें।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती-वेंकटेश दग्गुबाती - फोटो : अमर उजाला मुंबई
इस नई शुरुआत के बारे में नेटफ्लिक्स इंडिया कंटेन्ट वीपी मोनिका शेरगिल कहती हैं, “हम धमाकेदार परफॉर्मर्स और स्टार्स राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती की स्क्रीन पर पहली बार बन रही जोड़ी को नेटफ्लिक्स पर लाकर काफी उत्साहित हैं। हमारे सुपरस्टार्स की यह बेहतरीन जोड़ी दर्शकों को उछलने पर मजबूर कर देगी।” वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ को करण अंशुमान और सुपर्ण वर्मा मिलकर निर्देशित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें