वेब सीरीज की दुनिया में क्राइम-थ्रिलर, सस्पेंस, लव और रोमांस से भरपूर काफी सारी कहानियां मौजूद हैं, जिसे देखना दर्शक काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो राजनीति पर आधारित होती हैं। ऐसे ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई भी वेब सीरीज मौजूद हैं, जिसमें राजनीति से जुड़े मुद्दे को छुआ है और इन वेब सीरीज ने दर्शकों के बीच हंगामा भी मचाया है। आइए आज आपको पॉपुलर पांच राजनीतिक वेब सीरीज के बारे में बताते हैं।
हाउस ऑफ कार्ड्स ( House Of Cards, Netflix)
वेब सीरीज हाउस ऑफ कार्ड्स साल 2013 में आई थी, जिसमें अमेरिका की राजनीति को काफी अच्छे से समझाया गया है। इस सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं, जिसमें व्हाइट हाउस की आंतरिक राजनीति, अमेरिका में सीनेट और कांग्रेस की राजनीति से लेकर मेयर तक की लड़ाई को दिखाया गया है। इस सीरीज के पांच एपिसोड में केविन स्पेसी मुख्य किरदार में हैं, लेकिन छठे सीजन से पहले #MeToo के आरोपों की वजह से उन्हें हटा दिया गया था। उनके अलावा अभिनेत्री रोबिन राइट सीरीज में मुख्य किरदार में हैं। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।