निर्देशक राज शांडिल्य पर स्क्रिप्ट चुराने का आरोप लगा है। या इस बात को यूं कहा जाए कि राज शांडिल्य पर एक बार फिर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की स्क्रिप्ट उन्होंने कॉपी की है। निर्माता संजय तिवारी ने राज पर साहित्यिक चोरी का आरोप लगाया है। इस सिलसिले में उन्हें कानूनी नोटिस भी भेजा जा चुका है। यह पहली बार नहीं है, जब राज शांडिल्य चोरी के आरोपों का सामना कर रहे हैं। या उन्हें इस वजह से कानूनी नोटिस मिला है। राज शांडिल्य की अब तक जितनी फिल्में रिलीज हुई हैं, लगभग उन सभी में उन पर कहानी चोरी के आरोप लगे हैं। साथ ही उन पर मुकदमे भी हुए हैं। आइए जानते हैं...