फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKK14: कौन हैं खतरों के खिलाड़ी के टॉप 5 में जगह बनाने वाले गश्मीर महाजनी, इन टीवी शो में आ चुके हैं नजर

Sat, 28 Sep 2024 02:29 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' में काम करने वाले गश्मीर महाजनी अपने स्टंट को लेकर चर्चा में रहते हैं। गश्मीर इस शो के टॉप 5 प्रतिभागियों में अपनी जगह बना चुके हैं। वो एक अभिनेताो हैं। आइए आपको बताते हैं गश्मीर के जीवन, करियर और शादी से जुड़ी सभी बातें।
विज्ञापन
1 of 6
गश्मीर महाजनी - फोटो : गश्मीर महाजनी इंस्टाग्राम @mahajani.gashmeer
'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 14 के प्रतिभागी और टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक हैं। गश्मीर महाजनी एक भारतीय अभिनेता भी हैं। वे हिंदी टीवी शो, फिल्म और ओटीटी के अलावा मराठी सिनेमा के लिए भी कर चुके हैं। गश्मीर का बचपन से ही सिनेमा से ताल्लुक रहा है। वह मराठी फिल्म अभिनेता रविंद्र महाजनी के बेटे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
गश्मीर महाजनी - फोटो : इंस्टाग्राम @mahajani.gashmeer
इन फिल्मों और शो में नजर आ चुके हैं गश्मीर
गश्मीर महाजनी को साल 2010 में 'मुस्कुरा के देख जरा' में देखा जा चुका है। 2015 में उन्हें मराठी फिल्म 'कैरी ऑन मराठा' में देखा गया था। इसके अलावा गश्मीर को मराठी फिल्म 'माला कहीच प्रॉब्लम नहीं' में भी देखा जा चुका है।

 
विज्ञापन

3 of 6
गश्मीर महाजनी - फोटो : इंस्टाग्राम @mahajani.gashmeer
इन हिंदी शोज में कर चुके हैं काम
हिंदी टीवी शो की बात करें तो गश्मीर को 'गुनाह', 'इमली', 'धर्मवीर', रियलिटी शो 'झलक दिखला जा', 'तेरे इश्क में घायल' में देखा जा चुका है। वह साल 2019 में आई फिल्म 'पानीपत' में भी नजर आ चुके हैं

 

4 of 6
गश्मीर महाजनी - फोटो : इंस्टाग्राम mahajani.gashmeer
पुणे से ताल्लुक रखते हैं गश्मीर
गश्मीर महाजनी महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर से हैं। गश्मीर का जन्म 8 जून 1985 में हुआ था। उनकी मां मधु महाजनी और पिता रवींद्र महाजनी हैं। गश्मीर की 13 साल बड़ी एक बहन भी हैं। गश्मीर ने महाराष्ट्र से ही कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

 
विज्ञापन

5 of 6
गश्मीर महाजनी - फोटो : इंस्टाग्राम mahajani.gashmeer
परिवार की मदद के लिए डांस स्टूडियो चलाते थे गश्मीर
गश्मीर महाजनी ने परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए 15 साल की उम्र में डांस स्टूडियो शुरू किया था। गश्मीर एक्टर होने के साथ ही कोरियोग्राफर और थिएटर डायरेक्टर भी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गश्मीर महाजनी - फोटो : इंस्टाग्राम mahajani.gashmeer
साल 2014 में की थी गौरी देशमुख से शादी
गश्मीर महाजनी ने गौरी देशमुख से साल 2014 में शादी की थी। गौरी और गश्मीर ने साल 2019 में अपने बेटे व्योम का स्वागत किया था। बता दें कि गौरी देशमुख भी मराठी अभिनेत्री हैं। गौरी साल 2016 में कुतुब तीन मीनार में नजर आईं थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें