फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'मुझे फिल्मों से हटना है', रिया चक्रवर्ती के शो में भावुक हुए आमिर खान, किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 19 Aug 2024 09:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान कई बार फिल्मों से संन्यास लेने का संकेत दे चुके हैं और अक्सर वे इस बारे में बात भी करते नजर आए हैं। वहीं एक बार फिर खुलकर आमिर खान ने फिल्मों से दूरी बनाने के बारे में बात की। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इस समय अपने जीवन के उस पड़ाव पर हैं, जहां वे फिल्म उद्योग में सक्रिय रूप से काम नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम@rhea_chakraborty
दरअसल, रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपने पॉडकास्ट 'चैप्टर 2' के आगामी एपिसोड का टीजर जारी किया। प्रोमो में आमिर खान और रिया के बीच बातचीत देखने को मिली। इस दौरान उन्होंने अपने स्टारडम के बारे में बात करने से लेकर फिल्मों पर विस्तार से चर्चा की। आमिर को रिया के साथ बात करते हुए कई विषयों पर अपने दिल की बात कहते हुए देखा गया।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
प्रोमो की शुरुआत रिया द्वारा सुपरस्टार की तारीफ करने से होती है, जिसमें वे उनके अच्छे लुक्स की तारीफ करती हैं। आमिर खान कहते हैं, 'ऋतिक हैंडसम हैं, सलमान हैंडसम हैं, शाहरुख वाकई हैंडसम हैं, लेकिन मैं...' रिया मजाक में कहती हैं, 'आप भी हैंडसम हैं। मुझे लगता है कि पूरा देश एक बार मेरी बात से सहमत होगा।'

4 of 5
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
क्लिप में आमिर ने यह भी बताया कि वे फिल्मों से खुद को अलग करना चाहते हैं। आमिर ने कहा, 'मुझे फिल्मों से हटाना है।' जवाब में रिया ने कहा, 'झूठ' तो इस पर आमिर ने जवाब दिया, 'नहीं मैं सच बोल रहा हूं।' एक समय पर आमिर भावुक भी हो गए। उन्हें आंसू बहाते और कुछ कहने से पहले रुकते हुए देखा गया। उन्हें यह कहते हुए सुना गया, 'वहां से मेरा चैप्टर 2 शुरू हुआ...' 2022 में अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर ने अभिनय से ब्रेक लेने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiostudios
इससे पहले दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए आमिर ने बताया कि उन्हें 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद एक फिल्म की शूटिंग करनी थी, लेकिन उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'जब मैं एक अभिनेता के तौर पर कोई फिल्म कर रहा होता हूं तो मैं इतना खो जाता हूं कि मेरे जीवन में कुछ और नहीं होता। 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद मैं 'चैंपियंस' नाम की फिल्म करने वाला था। इसकी पटकथा अद्भुत है, कहानी सुंदर है और यह बहुत ही दिल को छू लेने वाली और प्यारी फिल्म है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक ब्रेक लेना चाहता हूं और अपने परिवार, अपनी मां और अपने बच्चों के साथ रहना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें