फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: पेरिस में 'मदर मैरी ड्रेस' पहनने पर मुसीबत में फंसीं उर्वशी, कैथोलिक समुदाय से मांगी माफी

Mon, 12 Aug 2024 11:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम @urvashirautela
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वे खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा करती हैं। अब हाल ही में, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पेरिस ओलंपिक देखने के लिए पहनी गई मदर मैरी की ड्रेस को लेकर मुसीबत में फंस गई हैं। इसके लिए अब अभिनेत्री ने माफी भी मांगी है।
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
वॉचडॉग फाउंडेशन समूह ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव (गृह) सहित अभिनेत्री पर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। उर्वशी ने कहा कि उन्हें इस गलती के लिए खेद है और उन्होंने कैथोलिक समुदाय से उन्हें माफ करने के लिए कहा है। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने कहा, "हम माफी मांगते हैं। हमें वाकई खेद है।" ड्रेस पेरिस में बनी थी और डिजाइनर ने उन्हें दी थी। हमें नहीं पता था कि ड्रेस पर बनी इमेज मदर मैरी की थी। यह एक गलती थी। हमें बाद में पता चला। हम क्या कर सकते थे?"
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उस खास ड्रेस में अपनी रील और तस्वीरें पोस्ट की थी और घोषणा की थी कि वह ‘पेरिस ओलंपिक 2024 में आधिकारिक तौर पर आमंत्रित की जाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। मुंबई में कैथोलिकों ने कहा कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
बता दें कि वॉचडॉग फाउंडेशन ने अपने पत्र में लिखा,' पेरिस ओलंपिक के दौरान, उर्वशी रौतेला को होटल से मदर मैरी की फोटो वाली स्कर्ट पहने हुए देखा गया था। फैशन की आड़ में इस ड्रेस ने ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं का घोर अपमान किया है। कला या फैशन के बहाने ऐसी हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम@urvashirautela
पत्र में आगे कहा गया है, "हमारे धार्मिक प्रतीकों के प्रति लगातार हो रही अवहेलना बेहद परेशान करने वाली है और इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता। हम ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत उर्वशी रौतेला की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं। यह जरूरी है कि ऐसी हरकतें दोबारा न हों और हमारे धार्मिक विश्वासों के और अधिक अपमान को रोकने के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।"

SRK: शाहरुख खान ने आखिर क्यों की थी 'डर' में खलनायक की भूमिका? बोले- 'स्विस चॉकलेट की तरह नहीं दिखता था'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें