टीवी पर अपने पसंदीदा धारावाहिक और कलाकार को देखकर आपके मन में भी उनकी फीस जानने का ख्याल कम से कम एक बार तो आया ही होगा। उनकी जीवनशैली के बारे में भी आप जानना चाहते होंगे। आज हम ऐसे ही कुछ मशहूर टीवी कलाकारों की फीस के बारे में जानेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
रुपाली गांगुली
- फोटो : इंस्टाग्राम
रुपाली गांगुली
मशहूर टीवी धारावाहिक ‘अनुपमा’ में रुपाली गांगुली, अनुपमा का किरदार निभा रही हैं। अनुपमा के किरदार ने उन्हें काफी मशहूर कर दिया। रुपाली गांगुली के अभिनय के लिए भी उन्हें खूब सराहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रुपाली गांगुली एक एपिसोड का तीन लाख रुपये चार्ज करती हैं। 2000 करोड़ कमाने का दम रखती हैं संजय दत्त की आगामी ये छह फिल्में
विज्ञापन
3 of 6
कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ ने घर-घर लोगों को खूब हंसाया। यही वजह है कि कपिल के ढेर सारे प्रशंसक भी हैं। अपनी कमाई और लाइफस्टाइल को लेकर कपिल अक्सर चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा एक एपिसोड के लिए 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
4 of 6
करण कुंंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
करण कुंद्रा
बिग बॉस के प्रतिभागी रह चुके करण कुंद्रा ने भी टीवी जगत में अपनी अलग छाप छोड़ी है। करण कुंद्रा बिग बॉस सीजन 15 का हिस्सा भी रह चुके हैं। करण अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश से अपने रिश्ते के चलते भी खूब चर्चा में रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण ने ‘तेरे इश्क में घायल’ धारावाहिक के एक एपिसोड के लिए तीन लाख रुपये फीस ली थी।
विज्ञापन
5 of 6
दिलीप जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलीप जोशी
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी भी फीस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। जेठालाल के किरदार ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप जोशी एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपये लेते हैं।