फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan-Rajnikanth: जब-जब पर्दे पर साथ आई बिग बी और रजनीकांत की जोड़ी, टूटे हैं कमाई के सारे रिकॉर्ड

Sun, 05 May 2024 05:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार हैं। अपनी बहुमुखी अदाकारी से दोनों ने लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इन दिनों दोनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ-रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज कलाकार हैं। अपनी बहुमुखी अदाकारी से दोनों ने लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। इन दिनों दोनों अभिनेता अपनी आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। अमिताभ नाग अश्विन द्रार निर्देशित 'कल्कि 2898 ए.डी.' में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, रजनीकांत मशहूर निर्देशक लोकेश कनक राज की फिल्म 'कुली' में नजर आने वाले हैं। बीते शनिवार अमिताभ ने रजनीकांत के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी। दोनों के प्रशंसक इसे देख कर काफी उत्साहित हो गए थे। दशकों तक लगातार फिल्मों में सक्रिय रहने के दौरान दोनों अभिनेताओं ने कुछ मौकों पर साथ में स्क्रीन साझा किया है। आज हम इस लेख में उन फिल्मों का जिक्र करेंगे, जिनमें दोनों अभिनेता पर्दे पर एक साथ नजर आए।  
Bobby Deol: 'एनिमल' स्टार बॉबी देओल तीन शादियों पर बोले- हमारा दिल भरता ही नहीं, हम देओल कुछ ऐसे ही हैं!
विज्ञापन

2 of 5
पोस्टर- 'हम' - फोटो : सोशल मीडिया
'हम' 
साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ और रजनीकांत साथ में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत ने अमिताभ के छोटे भाई का किरदार निभाया था। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी मुकुल आनंद ने संभाली थी। फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा गोविंदा, किमी काटकर, डैनी डेंजोंगपा, अनुपम खेर आदि कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी। यह उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी। इसके अलावा 'हम' के लिए अमिताभ को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। 

Pradeep Ranganathan: प्रदीप रंगनाथन की नई फिल्म के नाम पर लगी मुहर, शूटिंग भी हुई शुरू

विज्ञापन

3 of 5
पोस्टर- फिल्म 'अंधा कानून' - फोटो : सोशल मीडिया
'अंधा कानून'
साल 1983 में रिलीज हुई इस  फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ  मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा हेमा मालिनी, रीना रॉय, प्रेम चोपड़ा, डैनी डेन्जोंगपा, प्राण आदि कलाकार भी अहम भूमिका में दिखे थे। फिल्म का निर्देशन टी. रामाराव ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक सफल फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में रजनीकांत का किरदार अपने पिता की हत्या का बदला लेता है, जिसमें अमिताभ का किरदार उनका साथ देता है। 

Ryan Gosling: एक बार फिर अंतरिक्ष की सैर करेंगे रयान गोसलिंग, जानिए उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में

4 of 5
पोस्टर- फिल्म 'गिरफ्तार' - फोटो : सोशल मीडिया
'गिरफ्तार'
फिल्म गिरफ्तार, साल 1985 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रजनीकांत,अमिताभ बच्चन और कमल हासन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन प्रयाग राज ने किया था। यह फिल्म उस वर्ष की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म में रजनीकांत और अमिताभ एक-दूसरे के दोस्त बने थे। फिल्म में पूनम ढ़िल्लों और माधवी भी अहम भूमिका में नजर आई थीं। 

Bhaiyya Ji teaser: ‘भैयाजी’ के टीजर ने सुखा दिया गला! खूंखार अवतार में दिखे अभिनेता मनोज बाजपेयी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोस्टर- फिल्म 'वेट्टेयन' - फोटो : सोशल मीडिया
'वेट्टेयन'
अमिताभ और रजनीकांत की सुपरहिट जोड़ी जल्द ही फिल्म 'वेट्टेयन' में नजर आएगी। लंबे समय के बाद दोनों इस फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। 'वेट्टेयन' का हिंदी अर्थ शिकारी होता है । इसका साफ मतलब है कि रजनीकांत फिल्म में शिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में दोनों दिग्गजों के अलावा स्टार अभिनेता फहाद फाजिल भी नजर आएंगे। इस फिल्म को टी. जे. गनावेल निर्देशित कर रहे हैं। 

Vidhu Vinod Chopra: '1942 ए लव स्टोरी' के लिए अनिल नहीं थे पहली पसंद, इस सुपरस्टार को ऑफर किया था किरदार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें