फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vettaiyan Prevue: 'वेट्टैयन' का प्रीव्यू रिलीज, आमने-सामने दिखे रजनीकांत और अमिताभ बच्चन

Sat, 21 Sep 2024 10:30 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'वेट्टैयन' के रिलीज होने में अब बहुत कम समय बचा है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का प्रीव्यू जारी किया है, जिसमें रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की झलक देखने को मिल रही है। प्रीव्यू को चेन्नई में आयोजित हुए फिल्म के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। 'वेट्टैयन' 10 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि तमिल में वेट्टैयन का अर्थ शिकारी होता है।
 
विज्ञापन
1 of 5
वेट्टैयन - फोटो : एक्स @LycaProductions
सुपरस्टार रजनीकांत की नई फिल्म 'वेट्टैयन' के रिलीज होने में अब बहुत कम समय बचा है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का प्रीव्यू जारी किया है, जिसमें रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की झलक देखने को मिल रही है। प्रीव्यू को चेन्नई में आयोजित हुए फिल्म के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया। 'वेट्टैयन' 10 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि तमिल में वेट्टैयन का अर्थ शिकारी होता है।
विज्ञापन

2 of 5
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions
'वेट्टैयन' के प्रीव्यू को देखकर लगता है कि रजनीकांत और अमिताभ बच्चन फिल्म में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। रजनीकांत एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट का रोल कर रहे हैं और अमिताभ बच्चन सत्यदेव का किरदार अदा कर रहे हैं, जो उनके सीनियर होते हैं और अपराधियों से निपटने के लिए एनकाउंटर के तरीके से खुश नहीं होते। 
विज्ञापन

3 of 5
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने 'वेट्टैयन' के जरिए 32 साल बाद साथ में काम किया है। इसमें फहाद फाजिल, मंजू वारियर, राणा दग्गुबाती, दुशारा विजयन और रितिका सिंह समेत कई कलाकारों ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है, जो इससे पहले कूटाथिल ओरुथन और जय भीम बना चुके हैं। 

4 of 5
वेट्टैयन - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions
टीजे ज्ञानवेल एक बार फिर से अपनी फिल्म के जरिए सामाजिक टिप्पणी करने जा रहे हैं। फिल्म में एनकाउंटर और मानवाधिकार उल्लंघन के मसले पर बात की जाएगी। उनकी फिल्म जय भीम को भी काफी सराहा गया था। 'वेट्टैयन' के तमिल वर्जन में अमिताभ बच्चन की डबिंग प्रकाश राज ने की है। ऐसे में देखना होगा कि इसे लेकर तमिल दर्शकों का अनुभव कैसा रहेगा। 

Pathaan 2: 'पठान 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी, शाहरुख की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंटर वंतार - फोटो : इंस्टाग्राम @lycaproductions
'वेट्टैयन' का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। रजनीकांत अभिनीत 2023 में आई फिल्म 'जेलर' का संगीत भी उन्होंने ही तैयार किया था। ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम में फिल्म का दूसरा गाना 'हंटर वंतार' रिलीज किया गया। इस मौके पर रजनीकांत, राणा दग्गुबाती, रितिका सिंह, अनिरुद्ध रविचंदर और दुशारा विजयन समेत कई लोग मौजूद रहे। 

Box Office Collection Report: पहले दिन नहीं दिखा 'युद्रा' का कमाल, 'स्त्री 2' ने फिर से पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें