साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों बहुप्रतीक्षित फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का जबर्दस्त तरीके से अब प्रचार भी किया जा रहा है। जूनियर एनटीआर ने हाल ही में मुंबई में आलिया भट्ट और करण जौहर के साथ फिल्म का प्रचार किया था। कुछ दिनों पहले 'देवरा' का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। वहीं, हाल ही में फिल्म के दूसरे ट्रेलर को जारी करने की चर्चा जोरों पर थीं, जिसके बारे में दिलचस्प जानकारी सामने आई है।