सिनेमाघरों में इन दिनों दर्शकों के मनोरंजन के लिए कई फिल्में लगी हुई हैं। थियेटर्स में इन दिनों दर्शकों का अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। हालांकि फिल्में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। आज कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' रिलीज हो रही है। इससे सिनेमाघर गुलजार हो सकते हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त क्रेज बना हुआ है। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी-हॉरर फिल्म 'मुंजा', 'बैड बॉयज़ राइड और डाई' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'श्रीकांत' लगी हुई है। एक तरफ जहां 'मुंजा' की कमाई हर रोज घटती जा रही है, वहीं अन्य फिल्मों का प्रदर्शन भी एक जैसा ही देखने को मिल रहा है। चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों का कैसा हाल रहा....