अदा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ और फिल्म ‘बस्त द नक्सल स्टोरी’ के जिक्र से निकली इस बात में वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर’ के सीजन 2 का जिक्र भी इसी के साथ अदा शर्मा ने किया। अदा ने कहा, ‘वेब सीरीज ‘सनफ्लॉवर 2’ में मैं एक बार डांसर और एक एस्कॉर्ट का किरदार निभा रही हूं। असल जीवन में मैं इनमें से कुछ भी नहीं हूं। मैं ‘सनफ्लॉवर’ में एक कातिल भी हूं, लेकिन असल जिंदगी में लोगों का कत्ल थोड़े ही करती हूं।’ अदा शर्मा ने दरअसल ये तर्क ‘द केरल स्टोरी’ और ‘बस्तर’ में अपने किरदारों को लेकर होने वाली ट्रोलिंग के संदर्भ में दिए कि वह इन फिल्मों में परदे पर जो दिख रही हैं, वैसी वह असल जिंदगी में नहीं है। लेकिन, इस चक्कर में अदा शर्मा ने सीरीज का स्पॉयलर देकर दर्शकों का मजा खराब कर दिया है।