फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drishyam: हॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन की 'दृश्यम', अंग्रेजी समेत इन भाषाओं में बनेगा रीमेक

Thu, 29 Feb 2024 06:20 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। हालांकि, इससे पहले भी अजय कई रीमेक फिल्मों में काम कर चुके हैं। 'दृश्यम' ने अभिनेता के करियर को नया पंख दिया था। यह फिल्म अजय के लिए किसी लकी चार्म से कम नहीं था। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी खुशखबरी आई है। फिल्म हिंदी सिनेमा में अपना जलवा दिखाने के बाद अब  हॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
दृश्यम - फोटो : social media
भारतीय भाषाओं में कई रीमेक और चीनी रीमेक के बाद, जीतू जोसेफ की दृश्यम हॉलीवुड पर कब्जा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। साल 2013 की मलयालम फिल्म की अब एक अंग्रेजी रीमेक बनेगी। इस फिल्म में मोहनलाल , मीना, अंसिबा हसन और एस्तेर अनिल मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

3 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
 श्रीधर पिल्लई अपने एक्स पर लिखा, 'भारत और चीन के बाजारों में भारी सफलता हासिल करने के बाद दृश्यम फ्रेंचाइजी वैश्विक स्तर पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। निर्माता कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में थ्रिलर फ्रेंचाइजी के कोरियाई रीमेक की घोषणा की और अब पैनोरमा स्टूडियोज ने हॉलीवुड में दृश्यम बनाने के लिए गल्फस्ट्रीम पिक्चर्स और जोट फिल्म्स के साथ हाथ मिला लिया है।'  पिक्चर्स और जोट फिल्म्स हॉलीवुड में दृश्यम बनाएंगे, जो किसी भारतीय फिल्म के लिए पहली फिल्म होगी।
 

4 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पैनोरमा स्टूडियोज ने दृश्यम 1 और 2 के ओरिजिनल प्रोड्यूसर से फिल्म के इंटरनेशनल राइट्स खरीद लिए हैं, जिसके चलते अब दृश्यम फिल्म यूएस ,कोरिया के अवाला कई भाषाओं में बनाई जा सकेगी।  इसके अलावा फिल्म के स्पैनिश वर्जन के लिए भी जल्द एक डील साइन की जाएगी।

Tiger Shroff: टाइगर ने खोले दिल के राज, बोले- मैं अपनी असफलता को दिल से लगा लेता हूं और खुद से सवाल करता हूं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दृश्यम 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पिल्लई ने अपने पोस्ट में यह भी खुलासा किया कि पैनोरमा स्टूडियोज ने मूल निर्माता से मलयामल फिल्म के अंतरराष्ट्रीय रीमेक अधिकार भी लिए हैं। यहां तक कि 'दृश्यम' फ्रैंचाइजी के कोरियाई और अंग्रेजी संस्करण का निर्माण चल रहा है। इतना ही नहीं, बाकी भाषाओं में भी फिल्म का निर्माण करने की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें