फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Great Indian Kapil Show 2: रिपीट होता है द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 का कंटेंट? कीकू शारदा बोले- ओटीटी अलग है

Tue, 24 Sep 2024 10:57 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @kikusharda
कपिल शर्मा टीवी की दुनिया के बड़े नाम हैं। उन्होंने टीवी पर अपने कॉमडी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई है। हाल में ही उनकी नेटफ्लिक्स कॉमेडी सीरीज, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए सीजन को दोबारा से शुरू किया गया है। जब से शो के दूसरे सीजन का प्रीमियर हुआ है, तब से लोग इसके कंटेंट को लेकर लगातार सवाल उठा रहे है और दावा कर रहे हैं कि कपिल के शो का कंटेंट रिपीट है। अब इस पर कीकू शारदा ने चुप्पी तोड़ी है।
 
विज्ञापन

2 of 5
ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @kikusharda
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस डॉट कॉम से अपनी यात्रा के बारे में भी बात की और बताया कि कपिल शर्मा के साथ काम करने के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई है। कीकू ने कहा,  ''पहले इतनी पहुंच नहीं थी, जब हम अमेरिका जाते थे तो लोग हमें बताते थे कि उन्होंने यहां-वहां कुछ एपिसोड देखे हैं। वे इसे चैनल पर देखने के तरीके ढूंढते थे, लेकिन नेटफ्लिक्स कई देशों में स्ट्रीम करता है , इसलिए पहुंच काफी बढ़ गई है।"
विज्ञापन

3 of 5
ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @kikusharda
कीकू ने आगे कहा, "हमने शो को हमेशा पूरी मेहनत के साथ किया है। हमने पहले सीजन को काफी एंजॉय किया था और अब इसका दूसरा सीजन भी काफी बड़ा है और पिछले से काफी अलग भी है। मेहनत वही है, पहले सप्ताह में दो शो करते थे और अब सप्ताह में केवल एक एपिसोड आता है, क्योंकि कम एपिसोड देने होते हैं, इसलिए थोड़ा आराम मिलता है।"

4 of 5
ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @kikusharda
कॉमेडियन से आगे महिलाओं के कपड़े पहनने के अनुभव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं एक अभिनेता हूं इसलिए मुझे ऐसा होना चाहिए। मैं अपने रास्ते में आने वाली हर चीज पेश करने में सक्षम हूं। मैं अपने हर किरदार को मनोरंजक बनाने की कोशिश करता हूं। जब भी मैं एक महिला का किरदार निभाता हूं, मैं यह कंफर्म करता हूं कि वह सम्मानजनक ही लगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @kikusharda
बता दें कि कीकू को इंडस्ट्री में लगभग 21 साल हो गए हैं, उन्होंने फंतासी नाटक, हातिम से अपनी शुरुआत की। बाद में, उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी की खोज की, जो फलफूल रही थी।

Laughter Chefs: जल्द बंद हो जाएगा 'लाफ्टर शेफ्स' का प्रसारण? अर्जुन बिजलानी के पोस्ट से फैंस ने लगाए कयास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें