ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : एक्स@@1bhuva
एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मुझे लगा कि यह ड्रेस कही पुरी तरह से खुल न जाए, लेकिन यह ड्रेस सच में काफी अनकंफर्टेबल है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इस ड्रेस में वह ठीक से चल भी नहीं पा रही है। यह बिल्कुल हॉट एयर बैलून लग रहा है।" एक और यूजर ने लिखा, "मैं सर्दियों में बिस्तर से ऐसे ही बाहर निकलता हूं।" हालांकि, कुछ यूजर्स ने ऐश्वर्या के कॉन्फिडेंस की काफी सराहना की और उन्हें अभिनेत्री का मिस वर्ल्ड का उनका पुराना अवतार भी याद आ गया।