दूरदर्शन पर पुराने कार्यक्रमों की वापसी के साथ ही दूरदर्शन का सुनहरा दौर भी वापस लौट आया है। रामायण से सर्कस तक, दर्शक इन कार्यक्रमों को बेहद पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला अपने पाठकों को इन कार्यक्रमों से जुड़े कुछ न कुछ किस्से बता रहा है। इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज बात करते हैं रामायण की।