फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Daily Updates: अनुपमा में आया ट्विस्ट... सई और पाखी में बढ़ेगी तकरार, यहां पढ़िए आज का टीवी अपडेट

Wed, 08 Jun 2022 02:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
जहां सिनेमाघरों में अलग-अलग फिल्में धूम मचा रही हैं, वहीं टीवी की दुनिया में भी सीरियल्स में आने वाले ट्विस्ट्स की धूम देखने को मिल रही है। हर चैनल पर प्रसारित होने वाले सीरियल्स में रोज कुछ न कुछ घमासान देखने को मिल रहा है। वैसे तो सभी सीरियल्स में धमाकेदार ट्रेक देखने को मिल रहा है। लेकिन आपने इस हफ्ते जिन पांच सीरियल को सबसे ज्यादा प्यार दिया है, हम उनकी आज की अपडेट आपके लिए लेकर आए हैं। तो चलिए जानते हैं, 'अनुपमा' से लेकर 'कुमकुम भाग्य' तक में आज यानी 8 जून को आपके लिए क्या खास होने वाला है।    
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा का किरदात निभातीं रूपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा 
बरखा और अंकुश की एंट्री के बाद अब शो में दो और किरदारों की एंट्री होने वाली है, जो उन दोनों के बच्चे हैं। आज के एपिसोड में दिखाया जाने वाला है कि आदिक और सारा घर आते हैं, जिन्हें देख बरखा और अंकुश के साथ-साथ अनुपमा और अनुज भी बहुत खुश होते हैं। इसके बाद बरखा अपने पति से अनुज को उनके बिजनेस की सच्चाई बताने के लिए कहती है। लेकिन अंकुश मना कर देता है और कहता है कि वह अपने आप अनुज से बाद में इस बारे में बात करेगा। इसके साथ ही पाखी को आदिक से प्यार हो जाएगा। अब देखना होगा कि इस पर अनुपमा और वनराज की क्या प्रतिक्रिया होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
चौहान हाउस में कुछ ऐसा होने वाला है कि अब पाखी की नजर में सई और भी बुरी बन जाएगी। अभी तक पाखी यही मानती आ रही है कि सई के चलते ही सम्राट की मौत हुई है। पाखी जैसे-तैसे करके अब सई को चौहान हाउस से बाहर करना चाहती है। लेकिन भवानी उसको ऐसा नहीं करने देती है। वह सई को चौहान परिवार के वारिस की खातिर घर से बाहर नहीं निकालती है। 

4 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
कल के एपिसोड में नील घर से गुस्से में चला जाता है। आज का एपिसोड वहीं से शुरू होता है और अभिमन्यु नील को खोजने के लिए दौड़ पड़ता है। अक्षरा अभिमन्यु के साथ जाने का फैसला करती है। लेकिन अभिमन्यु मना कर देता है और कहता है कि हर्ष और मंजरी ने जो किया उसके लिए वह जिम्मेदार नहीं है लेकिन आज जो कुछ हुआ वह उसकी वजह से हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मंजरी को लग रहा है कि उसने नील को खो दिया है, अब नील उससे कभी भी बात नहीं करेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें 
आज के एपिसोड में प्रीशा अरमान से एक होटल के कमरे में मिलने जाती है और पूछती है कि अवनी कहां है। अरमान उसे बताता है कि अवनी रो-रोके सो गई। इसके साथ ही वह प्रीशा से उसे बार-बार डिस्टर्ब करने के लिए माफी भी मांगता है। वह कहता है उसे समझ नहीं आता कि वह अवनी को कैसे संभाले। प्रीशा वहां से यह कहकर निकल ही रही होती है कि वह अवनी से मिलने के बाद आएगी, इतने में ही अरमान उसे धन्यवाद कहते हुए गले लगा लेता है। यह बात रुद्राक्ष को बर्दाश नहीं होती है और वह अरमान को जोर-जोर से मारने लगता है। रेवती सोचती है कि वह जो चाहती थी, वही हुआ।     
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कुमकुम भाग्य - फोटो : social media
कुमकुम भाग्य 
रिया की लाख कोशिशों के बाद भी वह रणवीर के तलाक लेने के फैसले को बदल नहीं पाती है। पार्टी में रणवीर एलान कर देता है कि वह प्राची को ही अपनी पत्नी मानता है और किसी भी हालत में रिया को तलाक देकर रहेगा। प्राची को लगता है कि रणवीर यह सब सिर्फ अपने बच्चे की वजह से कर रहा है लेकिन रणवीर आज उसे अपने दिल की बता देता है। वह प्राची को 'आई लव यू' कहता है, जिसे सुन प्राची हैरान रहा जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें